jhankar
ब्रेकिंग
संत बुखारदास महाराज का आशीर्वाद हुआ फलीभूत, परिवार में 107 साल की बुजुर्ग दादी माँ नर्मदा परिक्रमा व... काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी” इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप हैक विजय मेवाड़ा के हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग बड़े तालाब के पास रसूखदारों के 347 अवैध बंगलों पर शुरू हुई बुलडोजर कार्रवाई मध्य प्रदेश में भाजपा स्थापना दिवस पर 14 जिलों में वर्चुअल पार्टी कार्यालय भूमिपूजन वीई कॉमर्शीयल व्हीकल लिमिटेड कम्पनी की कैम्पस ड्राइव 9 मई को वर्ष 2026 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन 9 मई को होगा भारतीय किसान संघ ने गेहूं खरीदी एवं मूंग खरीदी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

सिवनी मालवा में 3 जनवरी को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, मेंटेनेंस कार्य के चलते कटौती

➡️✍️✍️ के के यदुवंशी, पत्रकार

सिवनी मालवा।मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, सिवनी मालवा (शहर) द्वारा आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण शहर के कई क्षेत्रों में 3 जनवरी 2026 को विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।

- Install Android App -

विद्युत विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 33/11 केवी उपकेंद्र सिवनी मालवा से निकलने वाले 11 केवी जेल फीडर एवं सिवनी मालवा (शहर) फीडर पर मेंटेनेंस कार्य प्रस्तावित है। इस कारण 3 जनवरी 2026 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक इन फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। हालांकि कार्य की प्रगति के अनुसार विद्युत आपूर्ति की अवधि घटाई या बढ़ाई भी जा सकती है।

बिजली कटौती से प्रभावित क्षेत्रों में एसबीआई कॉलोनी, एमपीईबी ऑफिस के पास का क्षेत्र, बलराम पटेल कॉलोनी, मेन रोड सिवनी मालवा, मस्जिद मोहल्ला, भीलपुरा, ठाकुर मोहल्ला, बड़ा मंदिर मोहल्ला, गोठियापुर, गांधी चौक, जयस्तंभ चौक, सब्जी मंडी, कोलापुरा, जेल रोड, राही चौक, शंकर मंदिर, शहीद पटेल कॉलोनी, शासकीय अस्पताल, हरदा रोड, व्यास कॉलोनी, अंबिका परिसर, शिवपुर रोड, उदय विहार कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।

विद्युत विभाग ने नागरिकों से असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए सहयोग की अपील की है।