jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान पिकअप में ठूंस-ठूंसकर भरे थे 7 गाय और 4 बछड़े, टिमरनी पुलिस ने तस्करी की कोशिश नाकाम की गरिमा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम आयोजित मप्र संयुक्त किसान मोर्चा की सिवनी मालवा में महाबैठक, 25 संगठनों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का लिया फैसल... एसडीएम विजय राय ने किया निरीक्षण, बोले- हॉस्पिटल के पीछे से अतिक्रमण हटेगा तभी शुरू होगा निर्माण वृद्धा आश्रम में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, महिला भजन मंडल की भजनों ने बांधा समां सेंट्रल बैंक ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान, छात्रों को बताया साइबर ठगी से बचने का तरीका राधा अष्टमी पर बी जमानी में निकली भव्य डोल,बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल बैड़ी की राशन दुकान पर बड़ी कार्रवाई—दुकान निलंबित, विक्रेता पर FIR

Timarni News: खेल द्वारा ही खिलाड़ी का शारीरिक एवं मानसिक विकास संभव है : सचिन बलवटे

टिमरनी : CBSC द्वारा आयोजित सहोदय स्कूल काम्प्लेक्स इंटर स्कूल खेल प्रतियोगिता एकेडमिक हाईट्स पब्लिक स्कूल, टिमरनी के विशाल मैदान में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण कर द्वीप प्रज्जलित कर किया गया। सहोदय प्रतियोगिता मे तीन खेलो में 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़ एवं 400 मीटर रिले रेस का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत बॉयज एवं गर्ल्स दोनो वर्गों में आयु वर्ग 14 एवं 19 वर्ष, के प्रतिभागियों द्वारा हिस्सा लिया गया। AHPS द्वारा संचालित इस दौड प्रतियोगिता में हरदा जिले के 10 CBSC स्कूल के बच्चों द्वारा हिस्सा लिया गया। प्रतिभागियो की अधिक संख्या को देखते हुये प्रतियोगिता तीन चरणो में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में चयनित सभी विजेताओं को सार्टिफिकेट तथा मैडल पुरस्कार के रूप में प्रदान किया गया । स्कूल संचालक सचिन बलवटे ने सभी विजेताओं को बधाई दी तथा अन्य प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। उन्होने कहा खेल द्वारा ही खिलाड़ी का शारीरिक एवं मानसिक विकास संभव है। जो कि उसके उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

- Install Android App -

उन्होने कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि नगर परिषद टिमरनी के प्रथम नागरिक के रूप में उपलब्ध अध्यक्ष देवेंद्र जी भारद्वाज एवं प्रख्यात कब्बडी के राष्ट्रीय खिलाडी एवं मेंबर ऑफ कबड्डी फेडरेशन के मंगल सिंह यादव का धन्यबाद दिया जिन्होंगे अपने व्यस्त समय मे से समय निकाल कर प्रतियोगिता में अपना अमूल्य समय तथा अनुभव प्रदान किया । वहीं कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पूर्व क्रिकेटर पंकज तिवारी, कब्बड्डी कोच अंकित जोशी, कोच हीना खान, दीपक बिल्लोरे, राजकुमार चंदेल, कराटे कोच रितेश तिवारी एवं दीपक पटवारे कार्यक्रम के सफलता में अपनी गरिमामयी उपस्थित प्रदान की। वही खेल में विजेताओं का चयन शासकीय महाविद्यालय टिमरनी में कार्यरत कुंदन कैथवास के द्वारा निर्णायक के रूप किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन गौरव बोरसे ने बडे ही सधे हुए अंदाज में किया। और अंत में सभी का आभार व्यक्त किया ।