jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : 87 लाख का बिजली बिल बकाया, अबगांवकला में चला विभाग का 'करंट एक्शन', 180 कनेक्शन हुए बंद! उज्जैन के डेलचीबुजुर्ग में रिवाल्वर दिखाकर धमकी: कांग्रेस नेता प्रतापसिंह गुर पर किसान को डराने का आ... छिंदवाड़ा की राजनीति में हलचल: जैतपुर में लगे कमलनाथ के 'लापता' पोस्टर, BJP-कांग्रेस में बयानबाजी ते... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक पर मामला दर्ज 📰 मध्य प्रदेश की आज शनिवार, 27 जून 2026की खास खबरें आज 29 जून 2026, सोमवार को मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ पढे़ विश्व की प्रमुख खबरें 29 जून 2026, सोमवार को भारत में सोना-चांदी के ताजा भाव आज भोपाल-इंदौर सब्जी मंडी में सब्जियो के ताजा भाव 29 जून 2026, सोमवार को हरदा की अपडेट खास खबरें Big breaking news : नोएडा सेक्टर-119 की अरण्या सोसायटी में 21वें फ्लोर के फ्लैट में AC ब्लास्ट से आग...

Timarni News: नव वर्ष 2024 में ग्राम पोखरनी में परचरी पुराण का आयोजन 1 जनवरी से

टिमरनी : ग्राम पोखरनी में संत सिंगाजी महाराज की परचरी पुराण का आयोजन नववर्ष के शुभारंभ अवसर पर दिनांक 1 जनवरी से 5 जनवरी 2023 तक होने जा रहा है जो ग्राम के वरिष्ठ कांताप्रसाद जी दोगने एवम उनके सुपुत्र भगवान प्रसाद जी तथा परिवार के द्वारा जनकल्याण एवं परचरी पुराण के माध्यम से जीवन मूल, जीवन दर्शन के लिए आयोजित किया जा रहा है । निमाड़ के सुविख्यात प्रवक्ता सुश्री चेतना भारती जी नर्मदा तट मंडलेश्वर के कोमल कंठ से कथा का वर्णन होगा। कथा के आयोजक दोगने परिवार के द्वारा कथा की अग्रिम तैयारियां की जा रही है तथा भव्य कलश यात्रा के साथ कथा का शुभारंभ होगा। आयोजको ने जनकल्याण हेतु इस दिव्य कथा का शुभ संकल्प लिया है तथा सभी श्रद्धालुओं को कथा में पधारने का निमंत्रण भी दिया। संत सिंगाजी महाराज निमाड़ के खजुरी में अवतरित हुए थे जिनके आध्यात्मिक जीवन पर आधारित खेमदास जी द्वारा रचित परचरी पुराण आत्मबोध कराने वाली दिव्य रचना है जिसका स्वयं सिंगाजी महाराज ने साक्षात प्रकट होकर संत खेमदास जी को लेखन करने की प्रेरणा दी थी। नववर्ष में दीदीश्री के सुमधुर कंठ से सिंगाजी महाराज के पावन चरितामृत का श्रवण समस्त ग्रामवासियो तथा समीपस्थ ग्रामों के श्रद्धालुओं द्वारा किया जायेगा और गुरु महाराज के जयकारों के साथ नए साल का सुंदर स्वागत होगा।समस्त ग्रामवासी कथा के लिए अति उत्साहित है।

- Install Android App -

रिपोर्ट – संदीप अग्रवाल