jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

Timarni News: महाड सामाजिक संस्था एवं टिमरनी पुलिस की मदद से महाराष्ट्र में 3 साल से फंसे मजदूरों को सुरक्षित लाकर उनके परिवार वालों से मिलाया

टिमरनी : हरदा जिले में महाड सामाजिक संस्था, जिला पलायन स्त्रोत केंद्र (जन साहस मजदूर हेल्पलाइन) भोपाल की सहयोगी संस्था युवा विकास मंडल जो प्रवासी मजदूरों के क्षेत्र में विगत 03 वर्षों से लगातार सक्रिय होकर कार्य कर रही है। एवं प्रवासी मजदूरों को सुरक्षित पलायन की जानकारी देकर साथ ही मजदूरों को सशक्तिकरण करने का कार्य कर रही है। टिमरनी क्षेत्र के ग्राम चारखेड़ा में रहने वाले कमल साठे एवं उनकी भांजी राधिका को 3 साल पहले महाराष्ट्र राज्य के जिला जालना के ग्राम कोठी में रहने वाले किसान तुलसीराम ने चारखेड़ा आकर अपने खेत में मजदूरी कराने के लिए उनको ले गया था । कोठी में रहने वाले तुलसीराम ने कमल और उसकी भांजी राधिका के साथ बहुत शोषण किया कई दिनों तक बिना पैसे दिए मजदूरी कराई।

चारखेड़ा के मजदूर कमल और उसकी भांजी ने जब किसान तुलसीराम को अपने घर जाने के लिए कहा तो तुलसीराम गाली गलौज करने लगा एवं कमल के साथ मारपीट भी की। किसान कमल की भांजी को गलत नजर से देखता था ‌। तुलसीराम का बेटा भरत दोनों को घर पर बात करने भी नहीं देता था उनसे रात दिन काम कराता था और काम के दौरान मजदूरी का पैसा भी नहीं देता था।

उनके साथ बहुत शोषण हुआ। एक दिन पड़ोसी के मोबाइल से राधिका ने उसके घर पर फोन किया और पूरी जानकारी बताई कि हमारे साथ इस प्रकार की घटना घट रही है हम बहुत परेशान हैं हमें यहां से ले जाओ। राधिका के घर वालों ने मजदूर हेल्पलाइन नंबर 18002000211 पर फोन किया और पूरी जानकारी बताई ।

जिला पलायन स्त्रोत केंद्र, महाड सामाजिक न्याय विकास संस्था की जिला समन्वयक श्रीमती ज्योति दमाडे एवं वर्कर प्रोटेक्शन अधिकारी अजय मंडलेकर ने इस घटना को संज्ञान में लेकर हरदा के एसपी अभिनय चौकसे जी से मिलकर इस गंभीर मामले में चर्चा की उन्होंने थाना प्रभारी टिमरनी को निर्देश दिए और इस मामले में तत्काल कार्यवाही के आदेश जारी किए। टिमरनी थाना प्रभारी श्री संजय चौकसे ने महाराष्ट्र जालना के ग्राम कोठी में रहने वाले किसान तुलसीराम की पूरी जानकारी निकाली और तुलसीराम से बात की और कहा कमल और राधिका को आप सुरक्षित हमारे जिले में पहुंचा दीजिए नहीं तो हमें रेस्क्यू कराकर आपके ऊपर कार्रवाई करनी होगी।
महाड सामाजिक संस्था (मजदूर हेल्पलाइन) व पुलिस थाना टिमरनी की मदद से ग्राम कोठी के किसान तुलसीराम ने गुरुवार को शाम के समय सुरक्षित मजदूर कमल और राधिका को बस स्टैंड खिरकिया में छोड़ कर किसान तुलसीराम अपने गांव चले गया। थाना टिमरनी के उप निरीक्षक कमलेश सिंह रघुवंशी ने लगातार तुलसीराम से संपर्क जारी रखा। (उप निरीक्षक) कमलेश सिंह रघुवंशी ने मजदूरों के परिवार वालों से बात करके कमल और राधिका को पुलिस थाना टिमरनी में बुलाकर कथन कराकर परिवार वालों से मिलाया । कमल और राधिका के परिवार वालों के चेहरे पर खुशी झलक उठी।
इस गंभीर मामले में महाड सामाजिक संस्था एवं पुलिस थाना टिमरनी का विशेष योगदान रहा मजदूरों ने महाड सामाजिक संस्था एवं पुलिस थाना टिमरनी का आभार जताया।

- Install Android App -

खातेगांव: हत्या के मामले में पिता ओर उसके दो पुत्रो को आजीवन कारावास!

Ladli Bahana Yojana 14th Kist: कल आएगा लाडली बहना योजना की 14वीं किस्त का पैसा, इन महिलाओं को मिलेंगे 1250 रुपए