jhankar
ब्रेकिंग
आज मनाया जा रहा करवा चौथ का पर्व, सुहागिन महिलाएं करेंगी चांद का दीदार मध्यप्रदेश मौसम अपडेट: कई जिलों में बदला मौसम, कहीं बादल तो कहीं बारिश के आसार हरदा जिले को मिला नया पुलिस कप्तान, शशांक का भोपाल पुलिस मुख्यालय तबादला टिमरनी के पूर्व CMO की 5 साल तक 10% पेंशन रोकी, खरगोन के दो इंजीनियरों की वेतनवृद्धि पर कार्रवाई, का... भोपाल: करवाचौथ के श्रृंगार के लिए पार्लर जाने की बात पर विवाद, महिला ने की आत्महत्या रूपादेह में एसएसपी के नाम पर नकली खाद बेचने का भंडाफोड़, 471 बोरी से भरा ट्रक पकड़ा कलेक्टर ने ली लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक युवा सृजन जन संवाद कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने किया कोतवाली थाना और पुलिस कंट्रोल रूम का भ्रमण टिमरनी में अवैध आतिशबाजी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मंजिला मकान से करीब 2 लाख रुपये के पटाख... राणापुर के ढोलियावाड़ में मौत को दावत दे रही 11 KV हाईटेंशन लाइन, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा! फोटो...

टिमरनी : खनिज विभाग की रेत माफियाओं से सांठ गांठ विधायक अभिजीत शाह पकड़ रहे अवैध रेत की ट्रेक्टर ट्राली

टिमरनी : टिमरनी विधायक ही जब अवैध रेत की ट्रेक्टर ट्रालियां पकड़ने लगे तो फिर इन कार्यो को रोकने के लिए विभागों को बनाने का क्या फायदा अवैध रेत के करोबार को रोकने के लिए शासन ने सभी कार्यो के लिए अपने अपने विभाग बनाये है और उन विभागों में जिम्मेदार अधिकारियो को मोटी मोटी तनख्वा देकर नियुक्त किया है।

लेकिन भ्रस्टाचार की दीमक ऐसी लगी है की ईमानदार से ईमानदार बनने का ढोंग दिखाने वाले अधिकारी भी ईमानदारी की चादर के अंदर रिश्वत रुपी घी पी रहे है । अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है की हरदा जिले में रेत का ठेका नीलाम होने के बाद भी रेत खदाने ठेकेदार को किसी कारण वश स्वीकृत नहीं हुई। असली खेल यही से चालू हो गया है रेत खदानो से रेत चोरी रोकने के लिए बने माइनिंग विभाग के जिम्मेदार अधिकारियो के द्वारा ही रेत चोरो पर मेहरबानी की जा रही है ।

- Install Android App -

पुरे जिले में चर्चा बनी हुई हैकी रेत की चोरी में माइनिंग विभाग की भी सांठगांठ है तभी तो रोजाना जिले की सभी खदानों से डम्फरों के व ट्रेक्टर ट्रालियों के माध्यम से चोरी कर अवैध रेत की बिक्री खुलेआम बाजारों में बेचीं जा रही है ।

टिमरनी क्षेत्र की छीपानेर गंजाल नदी से रेत चोरो के द्वारा रेत चोरी कर बिक्री धड़ल्ले से जारी है मिडिया द्वारा अखबारों में बार बार खबरे प्रकाशित करने पर भी कभी कभार ही माइनिंग विभाग रेत चोरो पर कार्यवाही करता है वरना सभी को खुली छूट दे रखी है ।
जिसको जितना चाहो लूट ले जाओ गौरतलब है की चाहे छोटे मोटे रेत चोर हो या अवैध रूप से जमीनों का उत्खनन करने वाले सभी माइनिंग विभाग के चककर काटते रहते है व कई बार जिम्मेदार अधिकारियो के साथ सार्वजनिक रूप से चाय पानी पीते दिख जाते है।
जिससे भी अवैध रेत व उत्खनन करने वालो के हौंसले बुलंद रहते है चूँकि अब जिले में नए कलेक्टर ने मोर्चा संभाला है जिलेवासियों को उनकी कार्यशैली पसंद आ रही है अब देखते है जिले में माइनिंग विभाग व्यवस्था बनाकर कैसे कार्यवाही करता है।