jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

वर्ष 2025 का आज पहला अमृत स्नान: लाखो साधु संतों सहित लाखो श्रद्धालुओं ने मां गंगा में लगाई आस्था की डुबकी!

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 प्रयागराज। तीर्थराज प्रयाग मे विगत कई महिनों से महाकुम्भ को लेकर युद्ध स्तर पर चल रही तैयारियों की परीक्षा की घड़ी आ गई। जिला राजस्व और पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार मेले में व्यवस्था बनाने के लिए 24 घन्टे ही सेवा दी जा रही है। इसको लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ भी दिसम्बर के अन्तिम सप्ताह मे खुद मेले की तैयारियों का जायजा लिया था।

आज है अमृत स्नान

- Install Android App -

मंगलवार को मकर सक्रांति के साथ ही कुम्भ का पहला अमृत स्नान प्रारम्भ हो गया है। महाकुंभ मेले में आज पहला अमृत स्‍नान चल रहा है, जिसमें सभी अखाड़े के साधु संत मेला प्राधिकरण की ओर से निर्धारित वक्‍त पर संगम में स्‍नान करने के लिए पहुंच रहे हैं।

साधू सन्तो का अल्सुबह से अपने साज सज्जा के साथ पर घाट पर पहुंचना शुरु कर दिया था जो की स्नान शाम तक चलेगा। साधूओ के स्नान के बाद शाम को उनके स्‍नान करने के बाद संगम में आम जनता श्रद्धा की डुबकी लगाएगी। सुबह से शुरू हुए अखाड़ों के स्‍नान से पहले उनकी झांकी और शौर्य प्रदर्शन को देखने के लिए लाखों की संख्‍या में आम श्रद्धालु यहां पहुंच गए।इसके साथ ही पूरे उत्‍तर प्रदेश में मकर संक्रांति का त्‍योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग एक दूसरे को मकर संक्रांति बधाई संदेश भेज रहे हैं ।