आज जन्म लिया बालक दुबला पतला, किन्तु लम्बे कद का परिश्रमी, परोपकारी एवं न्यायप्रिय रहेगा, 32 वर्ष की आयु के बाद विशेष उन्नति होगी, राजकीय कार्यो में सफलता प्राप्त करेंगे, स्वाभिमानी तथा शिक्षा दीक्षा उत्तम होगी। मार्गशीर्ष कृष्ण द्वितीया को कृतिका/रोहिणी नक्षत्र के प्रभाव से जौ, चना, बाजरा, के भाव में तेजी होगी, गुड, खांड, में घटबढ़ रहेगी, सोना, चांदी, की चाल में सुधार होगा, सरसों तिल, तेल, में साधरण तेजी होगी। भाग्यांक 2354 है।
मेष राशि :- इष्ट-मित्र सुखवर्धक होंगे, सम्पत्ति विषयक समस्यायें अवश्य कम होंगी।
वृष राशि :- स्त्री-वर्ग से भोग-ऐश्वर्य की प्राप्ति अवश्य होगी, सफलता के साधन अवश्य जुटायें।
मिथुन राशि :- कार्य कुशलता में सुधार, बड़े-बड़े लोगों से मेल-मिलाप सुखवर्धक होगा।
कर्क राशि :- किसी उपद्रव से अशांति संभव है, मान-प्रतिष्ठा मंक वृद्धि के योग बनेंगे।
सिंह राशि :- योजना सफल होगी, शरीर कष्ट व मानसिक बेचैनी बनें, कार्य बन ही जायेंगे।
कन्या राशि :- समय अनुकूल नहीं, विशेष कार्य स्थिगित रखें, लेन-देन के मामले में हानि होगी।
तुला राशि :- कार्य कुशलता से संतोष एवं स्थिति पर नियंत्रण रखें, रुके कार्य बन जायेंगे।
वृश्चिक राशि :- योजनायें सफल होंगी, शरीर कष्ट, मानसिक बेचैनी, कार्य मन लगाकर निपटा लें।
धनु राशि :- थकावट बेचैनी, किसी कष्ट में फंसने से बचिये, व्यापारिक क्षमता से लाभ होगा।
मकर राशि :- विरोधी तत्व परेशान करें, मित्रों से कष्ट, आरोप तथा मानसिक क्लेश बनेगा।
कुंभ राशि :- असमंजस व असमर्थता का वातावरण क्लेशयुक्त रखे, प्रत्येक कार्य में बाधा होगी।
मीन राशि :- विरोध एवं विवाद से बचें, कार्यगति में बाधा, विघटनकारी तत्व परेशान अवश्य करेंगे।

