आज जन्म लिया बालक निडर, साहसी, महत्वाकांक्षी एवं आकर्षक व्यक्तित्व का होगा। बचपन में स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। अस्थिर बुद्धि का होने से उटपटांग बात करेगा। विद्या प्रारंभ में कम एवं बाद में अच्छी रहेगी। मित्रों की संख्या अधिक होगी। माता पिता का आदर करेगा। माघ कृष्ण षष्ठी को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, के भाव तमें 30 से 40 रुपए मंदी होगी। धान्यों के भाव में अस्थिरता रहेगी। कपास, वस्त्र जूट, पाट, बारदाना, के भाव में मंदी होगी। भाग्यांक 3441 है।
मेष राशि :- कुटुम्ब में अशांति, क्लेश व अशांति, धन का व्यर्थ व्यय होगा, पीड़ा अवश्य होगी।
वृष राशि :- इष्ट मित्रों से सुख, अधिकारियों से मेल-मिलाप होगा तथा व्यापार में लाभप्रद स्थिति रहेगी।
मिथुन राशि :- अर्थ व्यवस्था अनुकूल होगी, सफलता के साधन जुटायेंगे, रुके कार्य बन जायेंगे।
कर्क राशि :- मनोवृत्ति उदार बनाये रखें, तनाव, क्लेश व अशांति की स्थिति बनेगी ध्यान रखें।
सिंह राशि :- समय नष्ट होगा, व्यवसायिक गति मंद होगी, असमंजस की स्थिति से बचिये।
कन्या राशि :- आर्थिक योजना सफल होगी, व्यवसायिक क्षमता अनुकूल होगी।
तुला राशि :- धन का व्यय, आलस्य से हानि संभव है, कार्य अवश्य बनेंगे ध्यान दें।
वृश्चिक राशि :- स्त्री वर्ग से क्लेश व अशांति तथा विघटनकारी तत्व परेशान अवश्य करेंगे।
धनु राशि :- कुटुम्ब की समस्यायें सुलझेंगी, धन का व्यर्थ व्यय होगा, व्यर्थ भ्रमण होगा।
मकर राशिः- अर्थ-व्यवस्था छिन्न-भिन्न होगी, कार्य व्यवसाय गति मध्यम होगी।
कुंभ राशि :- दैनिक कार्यगति में सुधार, चिन्तायें कम होंगी तथा सफलता अवश्य मिलेगी।
मीन राशि :- मनोबल उत्साहवर्धक होगा, कार्यगति अनुकूल बनी रहेगी ध्यान दें।

