आज जन्म लिया बालक दुबला पतला, लंबे कद का परिश्रमी होगा, पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा, 32 वर्ष की आयु में भाग्योदय करेगा, ये राजकीय कार्यो में सफलता प्राप्त करेगा, निजी पुरूषार्थ बना रहेगा, ये स्वाभिमानी के साथ साथ क्रोधी भी होते हैं। पौष शुक्ल प्रतिपदा को मूल नक्षत्र के प्रभाव से गुड़ खांड़, शक्कर, के भाव में तेजी होगी, सोना, चांदी, के भाव में समता रहेगी, जीरा, धनियां, सौंप, सौंठ, अजवाईन, आदि के भाव में साधरण मंदी होगी। भाग्यांक 3938 है।
मेष राशि :- यात्रा भय कष्ट, व्यावसाय बाधा, लाभ, पारिवारिक समस्या उलझन भरी रहेगी।
वृष राशि :- राजभय रोग, स्वजन सुख, शिक्षा व लेखन कार्य में सफलता व प्रगति होगी।
मिथुन राशि :- वाहन भय, मातृ कष्ट, हानि तथा अशांति का वातावरण रहेगा, लाभ के अवसर बनेंगे।
कर्क राशि :- सफलता, उन्नति, शुभ कार्य, विवाद, राज कार्य मामलें मुकदमें में प्रगति, जीत होगी।
सिंह राशि :- शरीर कष्ट, कार्य व्यय, कार्य में सफलता, आर्थिक सुधार होगे, रुके कार्य बन जाएगे।
कन्या राशि :- खर्च, विवाद, स्त्री कष्ट, विद्या लाभ और धीरे-धीरे सुधार होगा, अवरोध में सुधार होगा।
तुला राशि :- यात्रा से हर्ष, राज लाभ, शरीर कष्ट, खर्च की मात्रा बढ़ेगी, आर्थिक कष्ट बढ़ जाएंगे।
वृश्चिक राशि :- कार्यवृत्ति से लाभ, यात्रा संपत्ति, लाभ, व्यापारी गति में सुधार अवश्य होगा।
धनु राशि :- अल्प लाभ चोट और अग्नि शरीर भय, मानसिक परेशानी अवश्य ही बनेगी।
मकर राशि :- शत्रु से हानि, कार्य व्यय, शारीरिक सुख होवे, कभी-कभी कुछ कष्ट अवश्य हो।
कुंभ राशि :- सुख व्यय, संतान सुखकार्य, सफलता उत्साह की वृद्धि होगी, ध्यान रखें।
मीन राशि :- पदोन्नति, राजभय, न्याय, लाभ हानि, अधिकारियों से मन मुटाव अवश्य बनेगा।

