jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 23 फरवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Big news : ग्राम हीरान खेड़ा में विद्यालय में आग लगने की घटना पुलिस जांच में जुटी सावधान सावधान! देश में फल-फूल रहा फर्जी यूनिवर्सिटी का मकड़जाल Big news : पत्नी ने साथ रहने से किया इनकार युवक ने लगाई फांसी छिंदवाड़ा: रेनी परमिट के पास विषम पलटी 'महाकाल बस', दुर्घटना में 15 यात्री घायल, 3 की मौत इंदौर में घायल भाजपा कार्यकर्ता से अस्‍पताल मिलने पहुंचे सीएम मोहन यादव एमपी में बेमौसम बारिश से किसानों को नुकसान का मिलेगा राहत मुआवजा 32 कैंचियों से हेयरकट कर उज्जैन के आदित्य देवड़ा ने रचा इतिहास भारत ए ने बांग्लादेश ए को हराकर दूसरी बार महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स खिताब जीता जबलपुर : AI समिट में कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन के बाद BJP का हल्लाबोल

पुलिस वाहन को ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर, 5 पुलिसकर्मियों की मौत, 3 गंभीर

झारसुगुड़ा। ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में रविवार तड़के एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने पुलिस की बोलेरो गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे पांच पुलिस कर्मियों की मौत हो गई। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। इस भीषण घटना में पुलिस वाहन के परखच्चे उड़ गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस टीम ड्यूटी पर थी, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे उसमें सवार पांच पुलिस कर्मियों ने घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस हादसे में अपनी जान गंवाने वाले जवानों की पहचान कर ली गई है। इस दुर्घटना में ड्रिल सब-इंस्पेक्टर निरंजन कुजूर, एपीआर कर्मी काशीराम भोई, एपीआर कर्मी देबदत्त सा, एपीआर हवलदार लिंगराज धुरुआ और होमगार्ड भक्तबंधु मिर्धा की जान गई है।

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक दुर्घटना में घायल तीन अन्य कर्मियों में आर्म्ड पुलिस रिजर्व के दो सदस्य और एक सार्जेंट शामिल हैं। स्थानीय पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उन्हें बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें विशेषज्ञों की कड़ी निगरानी में रखा गया है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आरोपी ट्रेलर चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह हादसा चालक की लापरवाही, नींद आने या किसी तकनीकी खराबी के कारण हुआ। वरिष्ठ अधिकारियों ने शहीदों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है और घायलों को बेहतर इलाज का आश्वासन दिया है।