jhankar
ब्रेकिंग
लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, इस दिन जारी होगी 34वीं किस्त एमपी में बढ़ने लगी गर्मी: रतलाम सबसे गर्म, तापमान 39 डिग्री के पार रेप का अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, बीजेपी नेता के बेटे पर केस दर्ज कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर मौत बुन्देलखण्डीय कुर्मी क्षत्रिय गौर समाज का त्रैवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न : समाज में व्याप्त कुरीतियों प... Big breaking news सिवनी मालवा : तूफान वाहन नहर में गिरा, आधा दर्जन यात्री घायल सभी खंडवा जिले के । Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 10 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... Harda : पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति को मिली आजीवन कारावास की सज़ा विधानसभा में गलत जानकारी देने पर इंदौर नगर निगम के उपायुक्त सस्पेंड पीएम कुसुम योजना से मध्य प्रदेश में सौर ऊर्जा का विस्तार, किसानों की जमीन पर बनेगी 1000 मेगावाट बिजल...

हरदा जिले के 57369 किसानो के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत दो दो हजार रु.ट्रांसफर  

हरदा / प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वाशिम, महाराष्ट्र से पी.एम. किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं क़िस्त की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से किसानों के खाते में हस्तांतरण की।

- Install Android App -

हरदा में जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। इस अवसर पर हरदा विधायक डॉ.आर.के. दोगने, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत, डिप्टी कलेक्टर श्री संजीव कुमार नागू एवं अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और किसान भी कार्यक्रम में मौजूद थे। इस अवसर पर प्रोजेक्टर के माध्यम से वाशिम, महाराष्ट्र में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किसानों ने देखा।

डिप्टी कलेक्टर श्री संजीव कुमार नागू ने बताया कि हरदा जिले के 57369 किसानो के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आज दो-दो हजार रुपये की राशि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा ट्रांसफर की गई है।