jhankar
ब्रेकिंग
खरगोन: जर्जर स्कूल की जगह मंदिर में चल रही 35 बच्चों की पढ़ाई, जिले में 676 स्कूल भवन मरम्मत के इंतज... जम्मू-कश्मीर में बादल फटने और बाढ़ से तबाही: 11 की मौत, 7 लापता  हरदा-इंदौर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार फोर व्हीलर ने 5 गौवंश को कुचला, मौके पर पहुंची प... हरदा में 9 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस, आयोजन की तैयारियां तेज भोपाल के जगदीशपुर में आज जुटेगी मोहन कैबिनेट, समान नागरिक संहिता के ड्राफ्ट को मिलेगी मंजूरी बीती रात चोतलाए पहाड़ी पर अज्ञात जंगली जानवर का हमला, 3 बकरियों की मौत, एक घायल, गांव में दहशत राजौरी में रातभर भारी बारिश से बाढ़, बेला कॉलोनी जलमग्न, कई गाड़ियां और घर पानी में फंसे,1 बजे से 6 ... ताप्ती जन्मोत्सव के लिए ताप्ती झिरा दिव्य सरोवर का हो रहा कायाकल्प 21 जुलाई को मुख्य आयोजन, तैयारिय... हरदा कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: 3 दिन में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹1.20 लाख का मशरूका ब... ग्वालियर में 15 फीट ऊंची रिटेनिंग वॉल गिरी: चाय बेचने वाली महिला की मौत, 2 घायल,रविवार सुबह-सुबह हुआ...

मंडला में जीआई तार से लदा ट्रक जलकर हुआ खाक

मंडला। मध्‍य प्रदेश के मंडला जिले के अंजनिया बाईपास पर शुक्रवार तड़के बड़ा हादसा हो गया, जब रायपुर से राजस्थान जा रहा जीआई तार के बंडलों से भरा ट्रक (आरजे 11 जीबी 6711) अचानक धधक उठा और पूरी तरह राख में तब्दील हो गया। गनीमत रही कि चालक और क्लीनर समय रहते कूदकर जान बचाने में सफल रहे। आग की भीषण लपटें और टायर व डीज़ल टैंक फटने की तेज आवाज़ें पास के रिहायशी इलाकों तक सुनाई देती रहीं। हादसे के चलते नेशनल हाईवे 30 पर करीब दो से तीन घंटों तक यातायात पूरी तरह ठप रहा है।

- Install Android App -

कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हुआ ट्रक
जानकारी के मुताबिक, ट्रक अंजनिया बाईपास से गुजर रहा था तभी अचानक उसके गुल्लक (ड्रॉप एक्सल) टायर के फटते ही वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर दूर जाकर रुका और देखते ही देखते आग की चपेट में आ गया। ट्रक में लदे जीआई तार के कारण लपटें तेजी से फैलती गईं और पूरा वाहन कुछ ही मिनटों में जलने लगा।

दमकल ने पाया आग पर काबू
घटना की खबर मिलते ही मंडला मुख्यालय से दमकल दल को रवाना किया गया, जिसे मौके तक पहुंचने में लगभग 40 मिनट का समय लगा। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान अंजनिया चौकी पुलिस भी मौके पर मौजूद रही और यातायात व्यवस्था संभालने में मदद करती रही। आग लगने से हाईवे के दोनों ओर लंबा जाम लग गया, जिससे ट्रक, कार और छोटे वाहनों में सवार यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। करीब एक घंटे बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई से यातायात फिर से सामान्य हो सका। फिलहाल आग लगने की वजहों की जांच जारी है।