jhankar
ब्रेकिंग
MP NEWS: नवीन पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आ... आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू राजस्थान निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा ... आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत, किसान को लाखों का नुकसान,  रानीपुर में आम के पेड़ पर गिरी बि... Aaj ka rashifal आज का राशिफल : जानिए आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह की अनूठी पहल स्वयं के खर्चे से 700 गणेश प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-...

उज्जैन : धोखाधड़ी करने पर महामंडलेश्वर पद व अखाड़े से मंदाकिनी का निष्कासन, अस्पताल में भर्ती

निरंजनी अखाड़े के सचिव रवींद्र पुरी महाराज ने की कार्रवाई, गलत आचरण व ठगी कि और कई शिकायते पहुंची –

जगदीश परमार ब्यूरो, उज्जैन : एक संत को महामंडलेश्वर बनाने के नाम पर की गई 7.50 लाख की धोखाधड़ी के मामले में श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े ने महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी को पद के साथ अखाड़े से निष्कासित कर दिया। उज्जैन प्रवास पर आए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा के सचिव श्री महंत रवींद्रपुरी जी महाराज ने स्थानीय वरिष्ठ संतों से विचार विमर्श के बाद यह निर्णय लिया।
मंगलवार दोपहर पंचायती निरंजनी अखाड़ा बड़नगर रोड पर मीडिया से चर्चा में उन्होंने साफ कह दिया कि जो भी गलत आचरण करेगा वह सजा भुगतने के लिए तैयार रहे।

उज्जैन के एक संत सूरेश्वरानंद महाराज को बाले महामंडलेश्वर बनाने का झांसा देकर मंदाकिनी पुरी ने उनसे 7.50 लख रुपए नगद ऐंठ लिए। मांगने पर जब रुपए वापस नहीं दिए तो पीड़ित संत द्वारा उज्जैन के चिमनगंज मंडी थाना में एफआईआर दर्ज करवाई गई। यह मामला संज्ञान में आने के साथ ही इस तरह की ठगी के शिकार हुए और भी कहीं पीड़ित अखाड़े पहुंचे और अपनी आप बीती सुनाई। आरोपों कि गंभीरता देखते हुए श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े के सचिव श्री महंत रवींद्र पुरी जी महाराज एवं सचिव श्री महंत रामरतन गिरी जी महाराज ने मंदाकिनी पूरी को महामंडलेश्वर पद एवं अखाड़े से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया। साथ ही कहा कि जो भी शिकायत है हमारे पास आएगी उसकी जांच कराई जाकर आगामी कार्रवाई करेंगे।
मालूम हो कि महामंडलेश्वर बनाने के नाम पर साथ ही शासकीय स्तर पर कई पदों का प्रलोभन दिलाने को नाम पर मंदाकिनी पुरी ने कई लोगों से धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। गत दिनों अखाड़ा परिसर में किए गए यज्ञ के नाम पर भी मंदाकिनी पुरी से जुड़े कई लोगों द्वारा अवैध चंदा वसूल की गई है इस पर भी अब अखाड़े द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यह जानकारी श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा के सचिव श्रीमंत रामरतन गिरी जी महाराज ने दी।

स्थानीय संत मंडल ने भी किया निस्काषित –

- Install Android App -

अखाड़ा द्वारा की गई कार्रवाई के बाद उज्जैन के स्थानीय संत मंडल द्वारा भी तुरंत प्रभाव से मंदाकिनी पूरी को निष्कासित कर दिया गया। जानकारी स्थानीय संत मंडल के अध्यक्ष श्री महंत रामेश्वर गिरी जी महाराज जूना अखाड़ा ने दी और कहां की आगामी किसी भी धार्मिक कार्यक्रम, कथा भंडारे आदि में मंदाकिनी पूरी को आमंत्रित नहीं किया जाएगा।

इधर पूर्व महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी उज्जैन जिला अस्पताल में आईसीयू में डॉक्टर ने एडमिट कर दिया है ।अभी डॉक्टर अजय निगम ने बोला स्वास्थ्य ठीक है लेकिन अभी आईसीयू में कुछ समय रखना जरूरी है।

______________

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –