ब्रेकिंग
Harda MP: सड़क दुर्घटना में घायल दिनेश को उपचार हेतु ‘‘एयर एम्बुलेंस’’ से भोपाल भेजा, मुख्यमंत्री ने ... हरदा मप्र: विकासखण्ड स्तरीय रोजगार शिविरों में 99 युवा चयनित पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में आदित्य धार्मिक ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरदा: नपा परिषद हरदा में सफाई कर्मचारीयो और अन्य कर्मचारियों को समय ओर नहीं मिल रहा वेतन, बीते दो मा... प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग से बदलेगी नवयुवकों की दिशा। हरदा: अखबारों समाचार माध्यमों में प्रकाशित समस्याओं के संबंध में अधिकारी त्वरित कार्यवाही करें: कलेक... हरदा: समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम 29 अप्रैल को होगा मध्यप्रदेश सरकार की बड़ी घोषणा: कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55% हुआ, एरियर का भुगतान पांच किस्तों मे... हंडिया: बैशाख मास की सत्तू अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया नर्मदा स्नान!  जलस्तर की कमी से श्... श्री परशुराम सेना मध्यप्रदेश हंडिया तहसील अध्यक्ष मयंक तिवारी बने! 

Ujjain News: मुंबई की महिला डॉक्टर को एमपी के आदिल ने प्रेम जाल में फंसाया, फेसबुक पर की दोस्ती फिर किया दुष्कर्म, शादी से किया इंकार

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उज्जैन : मुंबई निवासी महिला चिकित्सक से जिले के नागदा जंक्शन के पाल्यारोड निवासी आदिल पुत्र रफीक खान ने फेसबुक पर दोस्ती की। इसके परिणामस्वरूप, महिला को आरोपित ने नागदा बुलाया। शादी के बहाने कन्याशाला चौराहे स्थित राज पैलेस में रुकवाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद यह सिलसिला लगतार चलता रहा इसके परिणामस्वरूप, महिला दो बार गर्भवती हुई | नागदा मंडी थाना प्रभारी नलिन बुधौलिया ने महिला की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और भ्रूण हत्या की धारा में प्रकरण दर्ज कर, उसे गिरफ्तार कर लिया। मुंबई निवासी पीड़िता पिछले एक वर्ष से पुलिस थाने के चक्कर लगा रही थी और पूर्व थाना प्रभारी ने मामला मुंबई का बताकर पल्ला झाड़ लिया था। पीड़िता ने वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत की और लगातार आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराने का प्रयास किया। आखिरकार पुलिस को प्रकरण दर्ज करना पड़ा।