jhankar
ब्रेकिंग
अवैध खनन रोकने के लिए हरदा प्रशासन का नया प्लान, सोलर CCTV से होगी चौबीसों घंटे निगरानी मृत्यु के बाद भी दो लोगों की जिंदगी रोशन कर गए प्रभात तिवारी, : नेत्रदान से दिया मानवता का संदेश मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Harda MP: सड़क दुर्घटना में घायल दिनेश को उपचार हेतु ‘‘एयर एम्बुलेंस’’ से भोपाल भेजा, मुख्यमंत्री ने भेजा पीएम श्री एयर एंबुलेंस ! देखे वीडियो

- Install Android App -

हरदा / प्रदेश सरकार ने गंभीर मरीजों को तत्काल बड़े शहरों के उच्च स्तरीय अस्पतालों में निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘‘पीएम श्री एयर एंबुलेंस’’ योजना प्रारम्भ की है। इस योजना के तहत हरदा जिले के रोलगांव निवासी 27 वर्षीय युवक दिनेश उईके को सोमवार को हरदा से भोपाल के हमीदिया मेडिकल कॉलेज में उच्च स्तरीय उपचार के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना किया गया। उल्लेखनीय है कि दिनेश शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एचपी सिंह ने बताया कि मल्टीपल फ्रैक्चर होने से दिनेश का हरदा के जिला चिकित्सालय में बेहतर ढंग से उपचार नहीं हो पा रहा था इसलिए एयर एम्बुलेंस की आज ही उन्होने डिमांड की थी, और कुछ ही देर में दिनेश के लिये एयर एंबुलेंस भोपाल से आ गई। एयर एम्बुलेंस से आये डॉक्टर्स ने दिनेश का स्वास्थ्य परीक्षण किया और कुछ ही देर में हरदा स्थित हेलिपेड से दिनेश भोपाल में उच्च स्तरीय उपचार के लिए एयर एम्बुलेंस से रवाना हो गया।