jhankar
ब्रेकिंग
अवैध खनन रोकने के लिए हरदा प्रशासन का नया प्लान, सोलर CCTV से होगी चौबीसों घंटे निगरानी मृत्यु के बाद भी दो लोगों की जिंदगी रोशन कर गए प्रभात तिवारी, : नेत्रदान से दिया मानवता का संदेश मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

हरदा मप्र: विकासखण्ड स्तरीय रोजगार शिविरों में 99 युवा चयनित

हरदा। जिले के ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा विकासखण्ड स्तरीय रोजगार शिविर आयोजित किये गये। जिला प्रबन्धक ग्रामीण आजीविका मिशन श्री रामनिवास कालेश्वर ने बताया कि तीनों विकासखण्डों में आयोजित रोजगार शिविरों में 194 युवाओं का पंजीयन किया गया, जिनमें से 99 युवाओं का चयन केप्सटोन सिक्यूरिटी लिमिटेड के लिये किया गया।

- Install Android App -

श्री कालेश्वर ने बताया कि केप्सटोन सिक्युरिटी सर्विसेस लिमिटेड हैदराबाद के द्वारा 24 से 26 अप्रैल तक विकासखंडो में रोजगार शिविर आयोजित किये गये थे। विकासखंड खिरकिया आयोजित शिविर में 32 युवाओं का पंजीयन किया गया, इनमें से 15 युवाओं का चयन किया गया।

इसी प्रकार विकासखंड टिमरनी में 41 युवाओं का पंजीयन किया गया, जिसमें से 34 युवाओं का चयन हुआ। विकासखंड हरदा में आयोजित शिविर में 121 युवाओं का पंजीयन किया गया इनमें से 50 युवाओं का चयन किया गया। श्री कालेश्वर ने बताया कि इन युवाओं को केप्सटोन सिक्युरिटी सर्विसेस के द्वारा एक माह का प्रशिक्षण प्रदान कर सुरक्षा गार्ड की नौकरी प्रदान की जावेगी।