मौसम बिगड़ने के आँधी बारिश के हालात हो तो निर्माणाधीन स्थलो से दूर हट जाना चाहिये जान माल का नुक्सान हो सकता है।
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज इलाके के नबी करीम क्षेत्र में एक निर्माणाधीन इमारत गिरने से उसमें दबकर तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा इस हादसे में एक कॉन्ट्रैक्टर और दो श्रमिक थे। इसमें दो बिहार के जबकि एक यूपी का रहनेवाला था।
राहत बचाव कार्य जारी है।
पुलिस ने बताया कि दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गई है, जिसने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने कई लोगों के फंसे होने की आशंका व्यक्त की है।
ये हुए हादसे के शिकार
तीनों मृतकों की पहचान:प्रभु (65 वर्ष)- मुंगेर, बिहारनिरंजन (40 वर्ष)- मुंगेर, बिहाररोशन, (35 वर्ष)- आजमगढ़, यूपीइसमें प्रभु इमारत का कॉन्ट्रैक्टर था जबकि निरंजन और रोशन श्रमिक के तौर पर काम कर रहे थे। वहीं एक अन्य शख्स छुट्टन घटना में घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह मुंगेर बिहार का रहनेवाला है।
दिल्ली पुलिस ने कहा कि इस इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था। मलबे को हटाकर फंसे लोगों को निकाला जा रहा है। दो मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बता दें, शनिवार को आंधी और बारिश के कारण कई जगहों पर पेड़ गिरने की भी सूचना है।