हरदा : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत अयोध्या-वाराणसी के लिए विशेष ट्रेन एक मार्च को हरदा से रवाना होगी
हरदा : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत हरदा जिले के तीर्थ यात्रियों के लिए अयोध्या-वाराणसी जाने वाली विशेष तीर्थ यात्री ट्रेन एक मार्च 2026 की रात्रि को हरदा रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। सभी चयनित तीर्थ यात्रियों को 1 मार्च 2026 की रात 10 बजे तक अनिवार्य रूप से हरदा रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के लिये कहा गया है।
संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय ने सभी संबंधित अधिकारियों एसडीएम, तहसीलदार, सीईओ जनपद पंचायत और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्र के यात्रियों को मोबाइल के माध्यम से इस समय सारणी की जानकारी उपलब्ध कराएं।

