jhankar
ब्रेकिंग
हरदा की सड़कों पर गड्ढों का ‘राज’, जिम्मेदारों को क्यों नहीं दिख रही बदहाली? सर्व ब्राह्मण समाज ने विपट कॉलोनी के बगीचे में किया पौधारोपण सिराली में बच्चों को संस्कारों से जोड़ने की अनूठी पहल, शंकर मंदिर परिसर में शुरू होगी ‘सनातन संस्कार... शिक्षक दिवस पर गुर्जर समाज की शिक्षिकाओं का सम्मान, बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने की ली शपथ बाइक सवार को बचाने में हरदा के डिप्टी कलेक्टर चोटील, प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी हरदा-टिमरनी विधानसभा को जोड़ने वाली माचक नदी पर पुल तैयार, वर्षों पुरानी समस्या से ग्रामीणों को मिली... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.93 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.38 लाख का माल जब्त मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर, जबलपुर से खंडवा तक हाई अलर्ट, अगले 24 घंटे सबसे भारी 🌊हंडिया में नर्मदा ने पकड़ी रफ्तार: हर घंटे बढ़ रहा जलस्तर, 3 घंटे में 4 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विद्यार्थियों ने सीखी मिट्टी के गणेश प्रतिमा बनाना, पर्यावरण संरक्षण क...

केन्द्रीय मंत्री श्री आठवले ने ‘रेवा शक्ति’ और ‘हृदय अभियान’ की प्रशंसा की !  हरदा कलेक्टर श्री सिंह को दी शुभकामनाएं

हरदा। जिला प्रशासन के नवाचार के रूप में प्रारम्भ ‘‘रेवा शक्ति अभियान’’ के तहत सिर्फ बेटी वाले परिवारों को स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, बस, होटल, रेस्टोरेन्ट, किराना, सुपरमार्केट आदि में डिस्काउंट की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास आठवले ने रेवा शक्ति अभियान के लिये कलेक्टर श्री आदित्य सिंह को शुभकामनाएं देते हुए इस अभियान की सराहना की है। केन्द्रीय मंत्री श्री आठवले ने अपने पत्र में ‘‘हृदय अभियान’’ के तहत कुपोषित बच्चों को चॉकलेट फ्लेवर्ड मोरिंगा पावडर और दूध का सेवन कराकर उन्हें सुपोषित करने के लिये भी कलेक्टर श्री सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं और अभियान की सराहना की है।