jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 25 फरवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा : कृषि रथ के माध्यम से जिले के 6720 किसानों को दी गई सलाह सिवनी मालवा : एस डी एम की अध्यक्षता मे त्योहारों को लेकर शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न सिवनी मालवा:  जिला न्यायाधीश के बंगले मे 8 फुट लम्बा सांप निकला  दिग्विजय सिंह ने तोड़ी सौगंध! राहुल गांधी के साथ मंच पर नजर आए; राजनीतिक मंच पर ना बैठने का किया था ... इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा की अनोखी पहल, 40 बच्चों की पढ़ाई की ली जिम्मेदारी भोपाल में नौकरी के झांसे में फंसाने का मामला: पुलिस ने शुरू की जांच फिल्म अभिनेत्री मेधा शंकर ने बाबा महाकाल की शरण में बिताए दो घंटे आलीराजपुर में भगोरिया पर्व धूमधाम से मनाया गया, आदिवासी महिलाएं चांदी के आभूषणों में थिरकीं हंडिया : आस्था के घाट पर गंदगी का साम्राज्य! मां नर्मदा के सड़क घाट पर कचरे का कब्ज़ा, टूटा नाडेप बन...

इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा की अनोखी पहल, 40 बच्चों की पढ़ाई की ली जिम्मेदारी

इंदौर। कलेक्टर शिवम वर्मा की एक पहल ने सभी का दिल जीत लिया. कलेक्टर ने 40 ऐसे बच्चों को गोद लिया है, जिनके माता-पिता भिक्षावृत्ति में लिप्त थे और वो बच्चों की पढ़ाई पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते थे। ऐसे बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी कलेक्टर शिवम वर्मा ने ली है।

- Install Android App -

कलेक्टर ने बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी ली
बता दें कि ये सभी बच्चे स्कूल जाने की उम्र के हैं और निचली बस्तियों में रहते हैं। इनके माता पिता को विभाग की टीम रेस्क्यू कर सेवाधाम आश्रम में भेज चुकी है। माता पिता के आश्रम जाने के बाद इन बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी कोई नहीं ले रहा था। लिहाजा कलेक्टर ने पहल करते हुए इन बच्चों की पढ़ाई की वय साथ की है।

कलेक्टर शिवम वर्मा क्या बोले?
मंगलवार को सभी 40 बच्चे कलेक्टर ऑफिस पहुंचे थे, जहां खुद कलेक्टर वर्मा ने बच्चों को अपने हाथ से चॉकलेट्स के साथ ही यूनिफॉर्म, बैग, पानी की बोतल, पेंसिल और किताबें सहित पढ़ाई से संबंधित पूरा किट दिया है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि ये बच्चे पढ़ लिखकर पुलिस और शिक्षा सहित दूसरे विभागों में जाना चाहते हैं। ऐसे में इनकी पढ़ाई की जिम्मेदारी प्रशासन द्वारा की गई है। बच्चों की पढ़ाई में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दिया जाएगा।