jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

सिवनी मालवा : एस डी एम की अध्यक्षता मे त्योहारों को लेकर शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न

केके यदुवंशी 

सिवनी मालवा।होली, रंग पंचमी एवं रमजान पर्व को लेकर थाना परिसर में मंगलवार शाम को शांति समिति की बैठक एस डी एम विजय राय की अध्यक्षता मे पुलिस थाने में आयोजित की गई। बैठक मे एस डी एम विजय राय ने बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांति व्यवस्था बनाए रखना है। बैठक में पुलिस प्रशासन और स्थानीय नागरिकों के बीच संवाद स्थापित किया गया ताकि होली रंगपंचमी और रमजान माह के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा या तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो ।

- Install Android App -

थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर ने कहा कि जो भी व्यक्ति अशांति फैलाएगा उसके ऊपर कठोर कार्रवाई की जाएगी। शहर में आने वाले सभी त्योहार शांतिपूर्वक सभी लोग मनाये। अशांति ओर हुड़दंग मचाने वालों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

डीजे और अधिक शोर वाले यंत्रों का उपयोग न करें, पानी का उपयोग कम से कम करें, केमिकल वाले कलर का उपयोग न करें, अच्छी गुलाल का उपयोग कर होली ओर रंगपंचमी का त्योंहार मनाये। बैठक में प्रमुख रूप से एसडीएम विजय राय, एस डी ओ पी थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर सहित अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, पत्रकार उपस्थित रहे।

बैठक में अधिकारियों ने नगर के नागरिकों से अपील की है कि वे होली रंगपंचमी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं, और किसी भी प्रकार का विवाद या असामाजिक गतिविधियों से बचें। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर भड़काऊ या भ्रामक पोस्ट करने से बचने की सलाह दी गई है, ताकि क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाया रखा जा सके।