jhankar
ब्रेकिंग
श्री साई निकेतन विद्या मंदिर के छात्र युवान मन्नासे ने नवोदय चयन के साथ सैनिक स्कूल परीक्षा भी की उत... Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 23 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... भोपाल में कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध, महिलाओं को बांटे लकड़ी के चूल्हे नगरपालिका की लापरवाही और कलेक्टर की चुप्पी: कचरे में आग से धुआं-धुआं हुआ हरदा ग्वालियर: डायल-112 को दी झूठी सूचना, फिर कांस्टेबल पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश स्क्रैप गोदाम में लगी आग से हड़कंप: इंदौर में दूर-दूर तक फैला धुआं पश्चिम एशिया संकट: पीएम मोदी ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग, गैस , ऊर्जा और सप्लाई चेन पर पैनी नजर मैहर में नकली पुलिस का आतंक, कैमरा देखते ही बदला रूप खस्ताहाल पुल बना मौत का जाल: तेज रफ्तार बाइक गिरने से 4 युवकों की जान गई पीएम मोदी के नाम ऐतिहासिक मुकाम!!

UP प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने असीम अरुण को दिलाई BJP की सदस्यता

- Install Android App -

लखनऊ: कानपुर के पुलिस कमिश्नर रहे असीम अरुण रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। यूपी भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। बताया जा रहा है कि असीम अरुण कन्नौज से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं।

इस पर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अपने जीवन में लोग कितना परिश्रम करते हैं, परिवार चाहता है मेरा बेटा अधिकारी बने ऐसे परिवार से जिसका प्रदेश में सम्मान है। एक ईमानदार छवि दलित पिछड़े वांछित के सम्मान के लिए असीम अरुण ने काम किया है। असीम अरुण के पिता जी ने भी डीजीपी रहते हुए बेहतर कार्य किया। आज उसी रास्ते पर आसिम अरुण यहां तक पहुंचे। आज भाजपा को एक ईमानदार अधिकारी ने चयन किया। हिन्दुतान में एक ऐसा दल है जो देश के सम्मान के लिए काम करता है। एक चाय बेचने वाला गरीब के घर में जन्म लेने वाला हमारा प्रधानमंत्री है। पहली बार में ही कहा था न खायेंगे न खाने देंगे।

बता दें कि अरुण कन्नौज के ही रहने वाले हैं। इस क्षेत्र में उन्होंने अपनी एक अलग ही पहचान बना रखी है। वैसे असीम अरुण के पिता स्वर्गीय श्रीराम अरुण उत्तर प्रदेश के दो बार डीजीपी रह चुके हैं।