jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

एलोन मस्क ने कहा भारत में काम करना है बहुत कठिन, मुश्किलों का करना पड़ रहा सामना

 पिछले कई सालों से एलोन मस्क अपना कारोबार भारतीय बाजार में बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन यहां उन्हें सफलता नहीं मिल रही है। हाल ही में सरकार ने एलोन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को 5000 भारतीय ग्राहकों के पैसे लौटाने को कहा था जोकि बुकिंग के लिए कंपनी ने लिए थे। दूरसंचार विभाग (DoT) ने कहा था कि अभी भारत में सैटेलाइट इंटरनेट के लिए स्टारलिंक को लाइसेंस जारी नहीं किया गया है। कंपनी को भारतीय नियामक ढांचे का पालन करना होगा।

- Install Android App -

एलोन मस्क टेस्ला की कारें भारत में बेचना चाहते हैं लेकिन इसको लेकर भी उन्हें चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। एलोन मस्क ने ट्वीट कर कहा था कि ‘भारत सरकार के स्तर पर कई चुनौतियों का सामना अब भी करना पड़ रहा है।’ एलोन का कहना है कि भारत में टैक्स की दर दुनिया में सबसे अधिक है। टेस्ला चाहती है कि भारत में सरकार आयात शुल्क में कमी करे। मस्क का कहना है कि टेस्ला भारत में फैक्टरी खोल सकती है।