jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

इमरान खान के राज में जेलों तक पहुंचा भ्रष्टाचार, MoHR ने किए कई अहम खुलासे

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के नेताओं में फैले भ्रष्टाचार से हर कोई वाकिफ है लेकिन अब यह भ्रष्टाचार उनकी जेलों तक पहुंच चुका है। पाकिस्तान के मानवाधिकार मंत्रालय (MoHR) द्वारा शनिवार को प्रस्तुत एक रिपोर्ट से पता चला है कि इमरान खान के राज में देश की जेल में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार व्याप्त है। रिपोर्टों के अनुसार, प्रभावशाली कैदियों को भारी मात्रा में धन के बदले में विलासिता और अन्य प्रकार के लाभ दिए जा रहे हैं। बता दें कि कुछ दिन पूर्व ही मंत्रालय के अधिकारियों ने जेलों का दौरा किया और इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आइएचसी) को एक रिपोर्ट सौंपी है

जेल प्रशासन पर भी राजनीतिक दबाव

- Install Android App -

जियो न्यूज के अनुसार रिपोर्ट में सिफारिश की गई है कि जेल प्रशासन को मानवाधिकारों के संबंध में प्रशिक्षित किया जाए। रिपोर्ट में कहा गया है कि जेल प्रशासन गंभीर राजनीतिक दबाव का सामना कर रहा है। एमओएचआर के अनुसार, आंतरिक मंत्रालय के दबाव में, प्रशासन मियांवाली और झेलम जेलों से कैदियों को अदियाला-जेल में स्थानांतरित करने की सुविधा भी देता है।

एक कैदी ने ही खोली पोल

रिपोर्ट में बताया गया है कि एक कैदी ने जेल प्रशासन को धन हस्तांतरण का सबूत दिया है। इसके अलावा, उनके भाई ने जेल में व्यवस्थित रूप से 1,40,000 रुपये के हस्तांतरण का सबूत दिया। रिपोर्ट के अनुसार, जेल अधिकारी मानवाधिकारों से अनभिज्ञ हैं और कुछ कैदियों के मामले में मीटिंग रजिस्टर भी पूर्वाग्रह को दर्शाता है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, जेल प्रशासन की मिलीभगत का भी पता चलता है जिसमें अधिकारियों को उनके दौरे के दौरान अलग-अलग स्थितियों को चित्रित किया जाता है, जबकि वास्तव में चीजें अलग होती हैं।