jhankar
ब्रेकिंग
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे

UP Election 2022: सीएम योगी आदित्यनाथ का समाजवादी पार्टी पर हमला जारी, बताया- जिन्ना के उपासक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के पास सत्ता बरकरार रखने की बड़ी मुहिम में लगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार समाजवादी पार्टी और समाजवादी पार्टी के नेताओं को लेकर मुखर हैं। उनका लगातार हमला पार्टी के साथ ही उसके मुखिया अखिलेश यादव पर जारी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर पर बेहद सक्रिय हैं और कोरोना संक्रमण काल में अपनी बात रखने के लिए उसका बेहतर उपयोग भी कर रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने समाजवादी पार्टी पर एक बार फिर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वे जिन्ना के उपासक हैं और हम सरदार पटेल के पुजारी हैं। उनको पाकिस्तान प्यारा है, हम मां भारती पर जान न्योछावर करते हैं।

उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए दस फरवरी से होने वाले मतदान के पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर से समाजवादी पार्टी को जिन्ना तथा पाकिस्तान का पोषक बताया है। उन्होंने तीखा हमला बोला है। योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके कहा- वो तो जिन्ना के उपासक हैं। हम तो सरदार पटेल’ के पुजारी, उनको पाकिस्तान प्यारा, हम मां भारती पर न्योछावर।

- Install Android App -

jagran

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में दस फरवरी को होने वाले पहले चरण के मतदान को लेकर भारतीय जनता पार्टी मिशन मोड पर है। सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ दोनोंं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तथा डा दिनेश शर्मा लगातार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं।

इनके साथ भाजपा उत्तर प्रदेश संगठन के साथ शीर्ष नेतृत्व भी लगा है। भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह तथा अन्य पदाधिकारी भी मोर्चे पर डट गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ पार्टी के चाणक्य माने जाने वाले वरिष्ठ नेता अमित शाह इन दिनों डोर टू डोर कैम्पेन में लगे हैं। शुक्रवार को भी मथुरा, मेरठ, बागपत में भाजपा नेता पार्टी के प्रत्याशियों के साथ जाकर घर-घर पर लोगों से जनसंपर्क करेंगे।