Big News Up: सोशल मीडिया से पत्नि ने नही हटाई डीपी, कमेंट पढ़कर पति हुआ नाराज बोला हटाओ डीपी, इंकार करने पर की पेंचकस से हत्या
सोशल मीडिया पर महिलाएं अब ज्यादा समय देती हैं और अपने फोटो विडियों अपलोड करती हैं। उन पर लोगो के कमेंट आते हैं जो उनके पति को नागवार गुजरते है अब पति मना भी करे तो श्रीमति नही मानती ऐसे में पति ने उठाया खतरनाक कदम पढ़िए पूरी खबर विस्तार से…
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उ.प्र. : मेरठ के एक निजी नर्सिग होम में एंबूलेंस वाहन चालक से दस साल पहले दीपा की शादी हुई थी। उनका परिवार अच्छे से चल रहा था। दीपा अपने खाली समय में सोशल मीडिया पर रहती थी। बताया जा रहा है कि बुधवार को दीपा ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर अपनी डीपी लगाई । इसके बाद से उसके फोटो पर फैन फालोवर के कमेंट आने लगें। इधर रात में जब उसके पति ने लोगो के कमेंट पढ़कर उसे अच्छा नही लगा | उसने दीपा से कहा कि यह डीपी हटा लो। बस इतनी सी बात के पीछे दोनो में आधी रात को झगड़ा हो गया। ललित ने पेंचकस से दीपा के गले पर वार कर दिया इससे उसकी मौत हो गई। ललित ने खुद थानें पहुंचकर सारी बात पुलिस को बताई । पुलिस ने उसे गिरफतार कर लिया हैं।
पति पत्नि में पैतृक संपत्ति को लेकर होता था विवाद –
इधर दीपा के भाई अस्मित ने ललित के खिलाफ शिकायत में बताया कि ललित दीपा से आए दिन रुपये की मांग करता था। दीपा अस्मित से 20 हजार रुपये लेने आई थी इधर ससुर ने भी दीपा को 4 लाख रुपये दिए हुए थें। जिसमें दीपा ने 3 लाख का मकान खरीद लिया था। बाकी बचे एक लाख की मांग ललित कर रहा था। बस इन्ही बातों में ललित और दीपा के बीच तनातनी होती रहती थी।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं।
👇इन्हें भी पढ़ें👇
School Holidays: भीषण गर्मी के चलते हरियाणा सरकार का अहम फैसला, गर्मियों की छुट्टियों में किया बदलाब
PM Mudra Yojana 2024: सरकार दे रही है 10 लाख रुपए तक का लोन, ऐसे करें आवेदन
School Holidays: भीषण गर्मी के चलते हरियाणा सरकार का अहम फैसला, गर्मियों की छुट्टियों में किया बदलाब
School Holidays: भीषण गर्मी के चलते हरियाणा सरकार का अहम फैसला, गर्मियों की छुट्टियों में किया बदलाब
RTE Free Admission 2024: 50% रिक्त सीटों पर चौथे चरण की एडमिशन प्रक्रिया हुई शुरू

