jhankar
ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश में संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! अब परिवार को मिलेगा ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य सुरक्ष... यातायात बाधित करने पर पुलिस सख्त बोलेरो वाहन जप्त, पुलिस ने चालक पर केस दर्ज किया  आदतन आरोपी गांजे के साथ पकड़ाया, सिविल लाइन पुलिस ने 838 ग्राम मादक पदार्थ किया जब्त मेरा युवा भारत हरदा द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस एवं आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में बड़ा अपडेट: 20.80 लाख मकानों को मंजूरी, पात्र परिवारों को मिलेगी ₹2.... नर्मदा में रेत माफिया पर बड़ी कार्रवाई: बाबरी घाट पर अवैध उत्खनन में लगी 4 पनडुब्बियां जब्त लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने दिया देश को दिया एकता का सूत्र:- नीरज गुर्जर  बंदी निःशुल्क अधिवक्ता पाने के हकदार - प्रधान जिला न्यायाधीश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई नवंबर में स्मार्टफोन बाजार में मचेगी धूम! Motorola, Vivo, Xiaomi और iQOO के नए फोन की एंट्री, जानिए ...

RTE Free Admission 2024: 50% रिक्त सीटों पर चौथे चरण की एडमिशन प्रक्रिया हुई शुरू

RTE Free Admission 2024: प्राइवेट स्कूल में निशुल्क शिक्षा हेतु शुरू की गई आरटीई प्रक्रिया के अंतर्गत गरीब परिवार के बच्चों के लिए चौथे चरण के आवेदन शुरू हो चुके हैं। 1 जून 2024 से आप अपने बच्चों का आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं। लगभग 50% रिक्त सीटों पर चौथे चरण के लिए आवेदन फार्म मांगे जा रहे हैं।

आरटीई के अंतर्गत प्रवेश हेतु अभिभावक को अपने बच्चों का ऑनलाइन एडमिशन के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। जिसकी तारीख 1 जून 2024 है। चौथे चरण के लिए आवेदन हेतु अंतिम तिथि 20 जून निर्धारित की गई है। आवेदन फार्म जमा हो जाने के बाद 28 जून को चयनित बच्चों की सूची जारी कर दी जाएगी। यह सूची लॉटरी प्रक्रिया के अंतर्गत जारी होगी, इस सूची में जिन विद्यार्थियों का नाम शामिल होगा। उन्हें 7 जुलाई तक अपना ऐडमिशन एलॉट हुए स्कूल में करना होगा।

RTE 4th Round Admission –

राइट टू एजुकेशन पॉलिसी के अंतर्गत अब तक तीन चरणों के तहत बच्चों के आवेदन फार्म मांगे जा चुके हैं एवं कई बच्चों के एडमिशन भी इस प्रक्रिया के अंतर्गत प्राइवेट स्कूल में निशुल्क किया जा चुका है. बहुत से बच्चे ऐसे भी हैं जिनके आवेदन फार्म को रिजेक्ट कर दिया गया है अगर आपका भी आवेदन फॉर्म रिजेक्ट हो गया है। तो आप rte के चौथे चरण में फिर से अपना आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं। आरटीई के अंतर्गत केवल गरीब एवं बीपीएल राशन कार्ड धारी बच्चों के आवेदन फार्म जमा किए जाते हैं. इन बच्चों के लिए सरकार द्वारा 25% सीटों का आरक्षण किया गया है। गरीब परिवार के बच्चे प्राइवेट स्कूल में आईटी के अंतर्गत निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। एक बार स्कूल में एडमिशन हो जाने के बाद उन्हें किसी भी प्रकार के फीस का भुगतान नहीं करना होगा।

PMKVY Online Registration 2024: 10वीं-12वीं पास स्टूडेंट्स के लिए मुफ्त स्किल ट्रेनिंग

Rte के तहत आवेदन प्रक्रिया –

- Install Android App -

अगर आप चौथे चरण में अपना आवेदन फार्म जमा करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको आरटीई के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां होम पेज पर आवेदन लिंक दिखाई देगा। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी जा रही सभी जरूरी जानकारी को भर दीजिए। आरटीई हेतु लगने वाले जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद अपने आप को सबमिट कर दीजिए। इस प्रकार आप आरटीई के तहत ऑनलाइन आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं। आवेदन फार्म जमा हो जाने के बाद प्राप्त आवेदन क्रमांक की सहायता से आप जारी की जाने वाली लॉटरी में अपने बच्चों का नाम भी चेक कर सकते हैं।

Rte के लिए जरूरी दस्तावेज –

आरटीई के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन फार्म जमा करने हेतु लगने वाले जरूरी दस्तावेज इस प्रकार है, इन जरूरी दस्तावेजों की सहायता से आप अपना आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं।

  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • बच्चों का आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मूलनिवासी प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र

पंचायत विभाग में 2024 की बंपर भर्ती: हजारों पदों के लिए आवेदन शुरू

Abua Awas Yojana 2nd List: इस दिन जारी होगी अबुआ आवास योजना की दूसरी किस्त