jhankar
ब्रेकिंग
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे

Big News Up: दो बदमाशो ने युवक को चाकू मारा, बाइक के पीछे बांधकर घसीटते ले गए, लाश को थाना परिसर में फेका, आरोपियों ने किया सरेंडर

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक सनसनी खेज हत्याकांड हुआ। इस हत्याकांड का सोशल मीडिया पर विडियो भी वायरल तेजी से हो रहा है। आपसी रंजिश में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। और हत्या के बाद उसकी लाश को हत्यारो ने थाना परिसर के अंदर फेंक कर जुर्म कबूल कर स्वयं ही सरेंडर कर दिया।

- Install Android App -

क्या है पूरा मामल –

आपसी रंजिश में व्यक्ति को चाकू मारा गया। इसके बाद आरोपियों ने उसे बाइक से बांधा। पूरे गांव में उसे घुमाया गया। शनिवार देर रात घटना के विरोध में बरौला चौकी में तोड़फोड़ की कोशिश की गई। घायल को लेकर पुलिस अस्पताल गई। वहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

गांव के अनुज और नितिन की गांव के रहने वाले मेहंदी हसन से शनिवार रात कहासुनी हो गई। बरौला का रहने वाला अनुज प्राइवेट हॉस्पिटल में काम करता है। नितिन उसका चचेरा भाई है। वह दूध का काम करता है। मेहंदी हसन ड्राइवर का काम करता था। मेहंदी से कहासुनी के बाद अनुज और नितिन ने उसे चाकू मार दिया। इसके बाद बाइक में बांधकर घसीटना शुरू कर दिया। पूरे गांव में उसे घुमाया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज अब वायरल हो रहा है।

अनुज और नितिन पूरे गांव में मेहंदी हसन को घुमाने के बाद बरौली पुलिस चौकी लेकर पहुंचा। इस समय तक भारी संख्या में तमाशबीन वहां पहुंच चुके थे। मेहंदी को थाने में फेकने के बाद दोनों ने सरेंडर कर दिया। इसके बाद लोगों ने चौकी में तोड़ फोड़ की कोशिश की। पुलिस चौकी में अफरा तफरी मच गई। पुलिस घायल मेहंदी हसन को जिला अस्पताल लेकर गई। वहां उसने दम तोड़ दिया। हालाकि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने तोड़फोड़ की घटना से इंकार किया है। वही काफी संख्या में भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने लोगो को वहा से भगाया था।