jhankar
ब्रेकिंग
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे

Mp Big News: ‘गांजे की तस्करी’ एक्टिवा सवार दो युवकों को पकड़ा 20 किलो 770 ग्राम गांजा किया जब्त, बाजार मूल्य कीमत 2 लाख रुपए

ग्वालियर : पुलिस अधीक्षक ग्वालियर राजेश सिंह चंदेल के निर्देश पर ग्वालियर जिले में अवैध शराब व मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। शनिवार को क्राइम ब्रांच को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना जनकगंज क्षेत्रान्तर्गत लक्ष्मीगंज एरिया में दो व्यक्ति ग्रे कलर की एक्टिवा पर एक बोरी में गांजा लिए हुए बेचने की फिराक में घूम रहे हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमरसिंह सिकरवार एवं थाना प्रभारी जनकगंज निरीक्षक विपेन्द्र सिंह चौहान के द्वारा क्राईम व थाना जनकगंज पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर के बताये स्थान मरघट रोड, लक्ष्मीगंज के पास भेजा गया। पुलिस टीम को मरघट रोड लक्षमीगंज के पास आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग प्रारम्भ की।

- Install Android App -

कुछ समय बाद पुलिस टीम को एक ग्रे कलर की एक्टिवा क्रमांक एमपी07-जेडके-6168 आती दिखी। पुलिस की चेकिंग देखकर उन्होने एक्टिवा लौटाने का प्रयास किया। संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा एक्टिवा सवार दोनों संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये संदिग्धों के नाम पता पूछने पर एक ने संजय नगर पानी की टंकी के पास एवं दूसरे ने जटार गली लक्ष्मीगंज का होना बताया। एक्टिवा पर रखी प्लास्टिक की बोरी को खोलकर चेक किया गया तो उसमें गांजा भरा हुआ पाया गया। पुलिस द्वारा साक्षियों के समक्ष तस्करों से मिले गांजे की तौल करने पर कुल 20 किलो 770 ग्राम गांजा कीमती लगभग 02 लाख रूपये का पाया गया, जिसे विधिवत् जप्त किया गया। पकड़े गये तस्करों से गांजे के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है।पुलिस ने केस दर्ज कर पूछताछ कर रही है।

मुख्य भूमिका :- क्राईम ब्रांच टीम- थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमर सिंह सिकरवार, उप निरीक्षक राहुल अहिरवार, सउनि राजीव सोलंकी, आरक्षक अनिल कुमार, अरुण पवैया, रामवीर सिंह, सुमित शर्मा, रणवीर शर्मा, मनीष कटारे, म0आर0 भानुप्रिया।

सराहनीय भूमिका :- थाना प्रभारी जनकगंज निरीक्षक विपेन्द्र सिंह चौहाऩ थाना जनकगंज टीम- उनि मुनेन्द्र सिंह भदौरिया, प्र.आर. सतीश परिहार, धर्मेन्द्र किरार, आरक्षक विद्याचरण शर्मा, प्रशांत शर्मा।