jhankar
ब्रेकिंग
देवास में थाना प्रभारी की मौत के मामले में राहुल जायसवाल पर कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, पार्टी से निष... पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने टिमरनी फटाका बाजार का किया निरीक्षण दीपावली की खुशियों के बीच टूटा दुखों का पहाड़, नहर में डूबने से डेढ़ साल के मासूम की मौत खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजे हरदा में कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 450 ग्राम गांजा जब्त दीपावली के बाद सोना-चांदी के भाव में मामूली गिरावट के आसार, हरदा के सराफा बाजार में धनतेरस पर उमड़ी ... आज के खास त्योहार छोटी दिवाली / नरक चतुर्दशी / काली चौदस मनाई जायेगी जबलपुर में धनतेरस की रात भीषण अग्निकांड, 50 से ज्यादा परिवारों के आशियाने जलकर खाक धनतेरस पर डबरा-पिछोर रोड पर दर्दनाक हादसा, ओवरलोड रेत ट्रॉली ने चाचा-भतीजे को कुचला, दोनों की मौत नर्मदापुरम में कलयुगी बेटे की हैवानियत, गर्भवती पत्नी के विवाद में मां और सौतेले पिता को उतारा मौत क...

रतलाम: मोमोज की दुकान पर ‘घूरने’ को लेकर हंगामा, जमकर चले लात-घूंसे

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 रतलाम। जिले के औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत 80 फीट रोड पर मंगलवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मोमोज सेंटर के बाहर दो गुट आपस में भिड़ गए। विवाद की शुरुआत एक छात्रा को घूरकर देखने के विरोध से हुई, जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया।

विवाद की वजह: छात्रा से छेड़खानी का विरोध

मिली जानकारी के अनुसार, मोमोज की दुकान पर कुछ युवक खड़े थे। आरोप है कि वहां मौजूद युवकों ने एक छात्रा को गलत तरीके से घूरना शुरू कर दिया। छात्रा के साथ मौजूद लड़कों ने जब इस पर आपत्ति जताई, तो दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। यह कहासुनी कुछ ही मिनटों में मारपीट में बदल गई।

- Install Android App -

दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, वीडियो वायरल

चश्मदीदों के मुताबिक, विवाद इतना बढ़ा कि लाठी-डंडे निकल आए। लड़कों के एक समूह ने दूसरे पक्ष के युवकों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस दौरान जमकर लात-घूंसे चले, जिससे सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सरेराह हंगामा होते देखा जा सकता है।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट करने वालों की पहचान कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि शहर में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती हैं। स्थानीय प्रशासन ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।