ब्रेकिंग
हरदा: समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिये 31 मार्च तक पंजीयन कराएं हरदा: जनकल्याणकारी योजनाओं में शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य अनुसार प्रकरण स्वीकृत करें: कलेक्टर श्री... Big Breking News: बुजुर्ग महिला को रखा 2 महीने डिजिटल अरेस्ट ठगे 20 करोड़ हरदा विधायक ने विधानसभा में जिले के मुद्दे मांगे उठाई। साथ ही कर्ज पर कर्ज लेने वाली मोहन राज सरकार ... Harda news: हरदा के भगत सिंह कहे जाने जैसानी की याद में सम्मान समारोह व श्रद्धांजलि सभा ! जमना जैसान... इंदौर: गेर मे रंग लगाने के बहाने मंगल सूत्र चेन झपटने वाली 14 महिलायें , 5 पुरुष धराए, सभी महिला पुर... देवास:होटल मे आयोजित होली कार्यक्रम में हंगामा: कार्यक्रम में लोगों से मारपीट,तोड़फोड़ पथराव जान से मा... नागपुर: हिंसा भड़कने के पीछे 140 आपत्तिजनक पोस्ट की हुई पहचान हरदा: रंगपंचमी पर पुलिस ने फोर व्हीलर वाहन से पकड़ी 75 लीटर अवैध शराब, आरोपी वाहन छोड़कर भागा  ग्रीष्मकालीन मूंग सिंचाई हेतु जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक संपन्न : अंतिम निर्णय संभागीय जल उपयोग...

MP Breking News : वेलेंटाइन- डे पर प्रेमी युगल ने पिया जहर, प्रेमिका की मौत प्रेमी गंभीर

Valentine day: प्रेम जब परवान चढ़ता है, तो वह दुनिया की एक नही सुनता है।अगर लोग साथ जीने नही देते है तो एक साथ मरने की कसम खाते है। ऐसा खतरनाक कदम उठाने में भी वह पीछे नही हटते हैं। ऐसी प्रेम की दीवानगी आज भी देखने को मिल रही। पढ़िए पूरी खबर खंडवा के पंधाना का मामला जहां एक प्रेमी युगल ने मौत को एक साथ गले लगा लिया।

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 खंडवा : वेलेंटाइन डे को प्रेमदिवस के रुप में मनाया जाता है। मगर ये किसी ने नही सोचा कि इस दिन कोई  प्रेमी प्रेमिका मौत को गले लगा लेंगे। ऐसा ही एक मामला जिले के पंधाना थाना क्षेत्र मे सामने आया है। जहां रोशनी और देवेद्र ने एक साथ मरनें की कोशिश में जहरीलें पदार्थ का सेवन कर लिया है। जिसमें रोशनी की मौत हो गई और देवेंद्र की हालत अभी गंभीर है।
मामला जिले के पंधाना थाना क्षेत्र के ग्राम गोबरिया का है। यहां रोशनी पुत्री शिवकरण और देवेंद्र पुत्र सखाराम का आपस में प्रेम संबंध था। दोनो ने मंगलवार की रात मे खेत पर जाकर जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। घवराये परिजन दोनो को लेकर अस्पताल पहुंचे। उपचार के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। दूसरी ओर देवेंद्र का उपचार चल रहा हैं | उसकी हालत भी अभी गंभीर बताई जा रही है।
मामले की जानकारी देते हुए रोशनी के पिता ने शिवकरण ने बताया कि हमारे गांव का यह लड़का मेरी बेटी को प्रेम करता था हमने इसे समझाया भी मगर इन दोनो कल जाकर यह कर लिया। इधर देवेंद्र के पिता ने कहा कि जब देवेंद्र देर रात तक घर नही आया तो उसे फोन लगाया तो उसने कहा कि हम खेत पर है और हमने जहर खा लिया है।

घबराये हुए परिजन खेत पहुंचे और दोनो को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। मामले पर थाना प्रभारी संजय पाठक ने कहा कि लड़की की मौत हो गई लड़के का उपचार चल रहा है। दोनो ने यह कदम क्यूं उठाया है | जांच के बाद ही पता चल पायेगा। युवक कुछ बताने की स्थिति में आयेगा तो मामला स्पष्ट होगा।