jhankar
ब्रेकिंग
लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, इस दिन जारी होगी 34वीं किस्त एमपी में बढ़ने लगी गर्मी: रतलाम सबसे गर्म, तापमान 39 डिग्री के पार रेप का अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, बीजेपी नेता के बेटे पर केस दर्ज कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर मौत बुन्देलखण्डीय कुर्मी क्षत्रिय गौर समाज का त्रैवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न : समाज में व्याप्त कुरीतियों प... Big breaking news सिवनी मालवा : तूफान वाहन नहर में गिरा, आधा दर्जन यात्री घायल सभी खंडवा जिले के । Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 10 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... Harda : पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति को मिली आजीवन कारावास की सज़ा विधानसभा में गलत जानकारी देने पर इंदौर नगर निगम के उपायुक्त सस्पेंड पीएम कुसुम योजना से मध्य प्रदेश में सौर ऊर्जा का विस्तार, किसानों की जमीन पर बनेगी 1000 मेगावाट बिजल...

Weather News : सुबह से झमाझम बारिश, बाइक सहित बहा युवक, अगले 3 दिन तेज बारिश के आसार

लंबे इंतजार के बाद मानसून फिर से एक बार सक्रिय हो गया। शहर में गुरुवार से शुरू हुआ तेज बारिश का दौर शुक्रवार को भी जारी है। सुबह से बादल छाए रहे कभी हल्की तो कभी तेज बारिश हो रही है। इसके कारण सड़कों को चौराहों पर जलजमाव भी दिखाई दे रहा है।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मप्र मौसम। इंदौर में सुबह 8.30 बजे से लेकर 11.30 बजे तक शहर में 32 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं रीगल क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में 42 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हो चुकी है। वहीं एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर पिछले 24 घंटे में 33.2 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। इंदौर जिले की महू तहसील में पिछले 24 घंटे में 26 मिलीमीटर, सांवेर में 54 मिलीमीटर, देपालपुर में 52 मिलीमीटर और हातोद में 58 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है।

- Install Android App -

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों के मुताबिक, आज शहर में माध्यम से तेज वर्षा का दौर दिन भर जारी रहेगा। एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर इस मानसून सीजन में शुक्रवार सुबह 8.30 बजे अब तक 680 (26.7 इंच) वर्षा हो चुकी है। शुक्रवार सुबह बादल छाए रहने कारण धुंध का असर रहा। सुबह न्यूनतम दक्षता 1500 मीटर दर्ज की गई। सुबह उत्तर पूर्वी हवाएं अधिकतम 6 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली। सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 22.5 डिग्री दर्ज किया गया।

कुछ दिन प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में वर्षा होगी| जिसमें इंदौर, धार, खंडवा, मांडू, उज्जैन में तेज वर्षा हो सकती है।इंदौर के ग्राम दुधिया में बारिश के कारण पुलिया पर से पानी जा रहा है। इसके बावजूद पुलिया पार कर रहा एक युवक बाइक सहित पानी में बह गया। हालांकि ग्रामीणों ने रस्सी की मदद से उसकी जान बचा ली।