jhankar
ब्रेकिंग
MP बोर्ड रिजल्ट: बेटियों का दबदबा, 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित; यहाँ देखें टॉपर्स की पूरी जानकारी एकतरफा प्रेम में साजिश और हत्या : शादी रोकने के लिए पड़ोसन ने रची खौफनाक साजिश, मेहंदी लगाने के बहान... माहेश्वरी समाज के चुनाव संपन्न : पुरुषोत्तम सारडा अध्यक्ष और विनीत राठी बने मीडिया प्रभारी MP Board Result 2026: लड़कियों ने मारी 'हैट्रिक', लड़कों को पछाड़कर मेरिट लिस्ट में किया दबदबा हंडिया : अंबेडकर जयंती पर युवाओं के साथ जागरूकता कार्यक्रम गोंदागांव कलां में वनवासी कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ(सम्बन्ध_भारतीय मजदूर संघ)जिला हरदा द्वारा भारत ... महाकाल भस्म आरती के नियम बदले, अब ऑफलाइन परमिशन खत्म-सिर्फ ऑनलाइन एंट्री इंदौर में बनेगी 30 मंजिला ऊंची बिल्डिंग, शॉपिंग मॉल, होटल-रेस्टोरेंट और स्टार्टअप पार्क की सुविधा मंदसौर की महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन के तहत महानगरों में बिखेरी मिठास पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश, 14 दिन में प्रारंभिक जांच पूरी नहीं की तो होगी कार्रवाई

Weather News : सुबह से झमाझम बारिश, बाइक सहित बहा युवक, अगले 3 दिन तेज बारिश के आसार

लंबे इंतजार के बाद मानसून फिर से एक बार सक्रिय हो गया। शहर में गुरुवार से शुरू हुआ तेज बारिश का दौर शुक्रवार को भी जारी है। सुबह से बादल छाए रहे कभी हल्की तो कभी तेज बारिश हो रही है। इसके कारण सड़कों को चौराहों पर जलजमाव भी दिखाई दे रहा है।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मप्र मौसम। इंदौर में सुबह 8.30 बजे से लेकर 11.30 बजे तक शहर में 32 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं रीगल क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में 42 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हो चुकी है। वहीं एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर पिछले 24 घंटे में 33.2 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। इंदौर जिले की महू तहसील में पिछले 24 घंटे में 26 मिलीमीटर, सांवेर में 54 मिलीमीटर, देपालपुर में 52 मिलीमीटर और हातोद में 58 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है।

- Install Android App -

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों के मुताबिक, आज शहर में माध्यम से तेज वर्षा का दौर दिन भर जारी रहेगा। एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर इस मानसून सीजन में शुक्रवार सुबह 8.30 बजे अब तक 680 (26.7 इंच) वर्षा हो चुकी है। शुक्रवार सुबह बादल छाए रहने कारण धुंध का असर रहा। सुबह न्यूनतम दक्षता 1500 मीटर दर्ज की गई। सुबह उत्तर पूर्वी हवाएं अधिकतम 6 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली। सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 22.5 डिग्री दर्ज किया गया।

कुछ दिन प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में वर्षा होगी| जिसमें इंदौर, धार, खंडवा, मांडू, उज्जैन में तेज वर्षा हो सकती है।इंदौर के ग्राम दुधिया में बारिश के कारण पुलिया पर से पानी जा रहा है। इसके बावजूद पुलिया पार कर रहा एक युवक बाइक सहित पानी में बह गया। हालांकि ग्रामीणों ने रस्सी की मदद से उसकी जान बचा ली।