सिकमी/बटाईदार व वन पट्टाधिकारी को 2 फरवरी से पूर्व का अनुबंध प्रस्तुत करना होगा
हरदा : मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार रबी विपणन 2026-27 के लिये गेहूँ का पंजीयन 7 मार्च 2026 तक किया जाएगा। जिला आपूर्ति अधिकारी हरदा ने जिले के सभी किसानों से 7 मार्च के पूर्व गेहूँ पंजीयन कराने का अनुरोध किया है। उन्होने बताया कि विभाग से प्राप्त निर्देशानुसार सिकमी/बटाईदार एवं वन पट्टाधिकारी के अनुबंध 2 फरवरी 2026 के पूर्व का होने पर ही पंजीयन हेतु मान्य होंगे एवं अनुबंध पर भू स्वामी और बटाईदार के हस्ताक्षर होना अनिवार्य है।
सिकमी पंजीयन हेतु उचित मूल्य का स्टाम्प होना अनिवार्य है। जिला आपूर्ति अधिकारी हरदा ने किसानों से अनुरोध किया है कि सिकमी/बटाईदार एवं वन पट्टाधिकारी पंजीयन के समय 2 फरवरी 2026 से पूर्व के ही भूमि के अनुबंध प्रस्तुत करें ताकि सुगमता से पंजीयन किया जा सके।

