मकड़ाई एक्सप्रेस 24 ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक अनोखा वाकया सामने आया है, जहां मुस्लिम महिला पुलिस अधिकारी CSP हिना खान ने अधिवक्ता अनिल मिश्रा के रामायण पाठ कार्यक्रम को रोकने पर विवाद के दौरान ‘जय श्री राम’ के नारे लगा दिए।
अधिवक्ता अनिल मिश्रा रामायण पाठ के लिए टेंट और सामान लेकर आए थे। पुलिस ने कार्यक्रम रोक दिया। जिस पर अनिल मिश्रा ने पुलिस पर सनातन विरोधी होने का आरोप लगाया।अनिल मिश्रा के समर्थकों ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने शुरू कर दिए।
हिना खान ने भी कहा जय श्री राम
इसी दौरान मिश्रा समर्थक की बातो का मुह तोड़ जबाब देते हुये CSP हिना खान ने भी जवाब में ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए और कहा, “नारा लगाओगे तो मैं भी लगाउंगी, लेकिन बदतमीजी के इरादे से लगाओगे तो यह गलत है।व्यवस्था भंग होगी तो सख्त कार्यवाही कि जायेगी।
अनिल मिश्रा की डा.अम्बेडकर पर टिप्पणी के बाद ग्वालियर में पहले से ही माहौल गरमाया हुआ है। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 163 लगाई हुई है।अब अनिल मिश्रा ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और कोई भी भ्रामक संदेश आगे न बढ़ाएं।
कौन है CSP हिना खान
सीएसपी हीना खान मुस्लिम महिला पुलिस अधिकारी हैं। जिन्होंने साहस दिखाते हुए ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए। उनका कहना है कि यह सनातन का विरोध नहीं है, बल्कि उन्होंने परिस्थितियों के अनुसार प्रतिक्रिया दी।अब उनके साहस और निर्णय की सभी जगह प्रशंसा हो रही है।

