jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का...

हरदा: पानी ओवरफ्लो होने पर पुल पुलिया पार न करें, विशेष सावधानी रखें कलेक्टर श्री सिंह ने नागरिकों से की अपील

हरदा / अतिवर्षा की स्थिति में जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में स्थित बहुत से पुल पुलियों के ऊपर से तेजी से पानी बहता है, जिससे दुर्घटना की आशंका रहती है। कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि जब भी पुल पुलिया व रपटों के ऊपर से अधिक पानी बह रहा हो, ऐसे में किसी भी स्थिति में उसे पार करने का प्रयास न करें, ऐसी लापरवाही जानलेवा भी हो सकती है। उन्होने सभी वाहन चालकों से भी अपील की है कि अतिवर्षा की स्थिति में पुल पुलिया व रपटों को पार करने में पूरी सावधानी रखें तथा जल स्तर अधिक होने पर पुलिया पर तेजी से बहते पानी में किसी भी स्थिति में वाहन न डालें अन्यथा जानलेवा दुर्घटना हो सकती है।

- Install Android App -

पुल पुलिया व रपटों के दोनों ओर बेरियर लगाए गये

 क्लेल्टर श्री आदित्य सिंह ने जिले के सभी एसडीएम व तहसीलदारो को निर्देश दिये है कि अपने-अपने क्षेत्र में ऐसे पुल पुलिया व रपटे चिन्हित करें, जिनके ऊपर से होकर बरसात का पानी निकलता है। उन्होने ऐसे सभी पुल पुलिया व रपटों के दोनों ओर बेरियर लगाने तथा वहां होमगार्ड के जवान या कोटवार तैनात करने के निर्देश एसडीएम व तहसीलदारों को दिये हैं ताकि अतिवर्षा के दौरान ओवरफ्लो होने पर किसी दुर्घटना की आशंका न रहे। इसी क्रम में जिले में पिछले 24 घंटे में अतिवर्षा होने के कारण पुल पुलिया व रपटों पर से वर्षा जल के ओवरफ्लो को ध्यान में रखते हुए कर्मचारी तैनात किये गये हैं, तथा दुर्घटना संभावित स्थलों पर बेरिकेटिंग कर यातायात रोकने की व्यवस्था की गई है। इस दौरान हरदा में रन्हाई रपटे, दोगने जी की पुलिया, गुप्तेश्वर रपटे, छिपाबड़ में पहटकला रपटे, रहटगाँव में फुलड़ी रपटे व दूधकच्छ रपटे, सिराली में रोलगाँव व मुंडासेल रपटे तथा टिमरनी में भायली रपटे पर पानी होने के कारण कर्मचारी तैनात किये गये।