jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

विंबलडन चैंपियन : इगा जीत के साथ तीसरे दौर में

मॉन्ट्रियल। विंबलडन चैंपियन इगा स्वियातेक ने अपना दमदार प्रदर्शन जारी रखते हुए चीन की गुओ हान्यू को 6-3, 6-1 से हराकर नेशनल बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में प्रवेश किया। विंबलडन के फाइनल में अमांडा अनिसिमोवा को 6-0, 6-0 से हराने के बाद पहली बार कोई मैच खेल रही स्वियातेक ने जल्द ही 4-0 की बढ़त बना ली और फिर अपने विजय अभियान को 24 मैच तक पहुंचा दिया। पोलैंड की विश्व में दूसरे नंबर की खिलाड़ी स्वियातेक का अगला मुकाबला जर्मनी की ईवा लिस से होगा, जिन्होंने रूस की अनास्तासिया पाव्लुचेनकोवा को 6-3, 6-4 से हराया। अमेरिका की दो बार की गत विजेता जेसिका पेगुला ने भी यूनान की मारिया सक्कारी को 7-5, 6-4 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। अमेरिका की पांचवीं वरीयता प्राप्त अनिसिमोवा ने न्यूज़ीलैंड की लुलु सुन को 6-4, 7-6 (5) से हराया। अमेरिका की ही छठी वरीयता प्राप्त मैडिसन कीज़ ने जर्मनी की लॉरा सीगेमंड को 6-2, 6-1 से और जापान की नाओमी ओसाका ने रूस की लियुडमिला सैमसोनोवा को 4-6, 7-6 (6), 6-3 से हराया।