महिला दिवस : आदिवासी बाहुल्य गांव में 14 ग्राम पंचायतो से 500 से अधिक महिलाओ ने सम्मलेन में भाग लिया! महिला बाल विकास विभाग ने किया आयोजन
खिरकिया। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में खिरकिया ब्लॉक के आदिवासी बाहुल्य ग्राम भवर्दी माल में महिला सम्मलेन का आयोजन महिला बाल विकास विभाग,किसान कल्याण एवं कृषि विभाग एवं आगा खान संस्था द्वारा सयुंक्त रूप से किया गया।
14 ग्राम पंचायतो से 500 से अधिक महिलाओ ने सम्मलेन में भाग लिया, कन्या पूजन एवं सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई आदिवासी नृत्य, नाटक मंचन के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का सन्देश दिया गया।
रेवा शक्ति अभियान के बारे में जिला परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग से श्री संजय त्रिपाठी ने विस्तार से जानकारी दी, रेवा मित्रो का सम्मान किया गया, पात्र परिवारों को कीर्ति कार्ड प्रदान कर डॉटर क्लब में सम्मिलित किया गया।
सभी विभागों से अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हुए एवं प्रदर्शनी के माध्यम से शासकीय योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया, आदिम जाती कल्याण विभाग से टंट्या मामा एवं भगवान बिरसा मुंडा योजनाओं के माध्यम से 10 लाख रूपए, आजीविका मिशन से 18 लाख रूपए के लोन का वितरण महिलाओ को किया गया।
कृषि विभाग, आर सेटी संस्था से उन्नत शील किसानो को प्रमाण पत्र वितरित किये गए।
कार्यक्रम में डॉ मनमोहन पाली, सोनवाने शमाकांत उपस्थित हुए मंच संचालन भारती मालवीया द्वारा किया गया, आभार संकुल प्रबंधक फ़िरोज़ खान द्वारा व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुविभागीय अधिकारी श्री अशोक कुमार डेहरिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खिरकिया श्री प्रवीण कुमार इवने, जिला परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री संजय त्रिपाठी, डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर जावहारलाल कासदे, जिला परियोजना अधिकारी आजीविका मिशन से रामनिवास कालेश्वर, एवं आगा खान संस्था के क्षेत्रीय प्रबधक रामकृष्ण महाजन ,जन प्रतिनिधि जनपद सदस्य तेजल बाई /श्रवण एवं रामकली बाई /रामनाथ उपस्थित हुए।