jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 18 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नर्मदा पुरम जिले का पहला मामला :  खेत में आग लगाने व जान से मारने की धमकी देने वाले पर ,  हरदा : कमिश्नर एवं आईजी ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया खेत में खड़ी फसल में आग लगाई दी जान से मारने की धमकी , शिवपुर पुलिस ने किया आरोपी के खिलाफ विभिन्न ध... हरदा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 18 मार्च को राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में होंगे शामिल हरदा : नरवाई जलाने पर प्रशासन ने की सख्त कार्यवाही, 10 हजार रूपये का जुर्माना लगाया हरदा : इंदौर, उज्जैन, भोपाल व नर्मदापुरम संभाग में 1 अप्रैल से होगी गेहूँ खरीदी हरदा : विद्यार्थियों से संवाद कर अग्निवीर भर्ती के लिए किया प्रेरित हरदा : जल महोत्सव गांव का उत्सव के तहत ग्राम नयापुरा में कार्यक्रम सम्पन्न हरदा : अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

हरदा: विश्व के सबसे बड़े संगठन भाजपा में अध्यक्ष बनने हेतु कार्यकर्ताओं ने की दावेदारी पेश

भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया निर्विघ्न संपन्न हुई

हरदा। भारतीय जनता पार्टी भारत ही नहीं विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन है जो कार्यकर्ता आधारित है भारत के विभिन्न प्रदेशों में भाजपा सरकार एवं केंद्र में सरकार के माध्यम से जन-जन को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मार्ग एवं दिखाए गए सिद्धांत के आधार पर जन सेवा का कार्य कर रहा है।

इसी क्रम में संगठन के अंदर लोकतांत्रिक व्यवस्था के अंतर्गत संगठन का महापर्व चल रहा है जिसके प्रथम चरण में सदस्यता अभियान ,द्वितीय चरण में सक्रिय सदस्यता का अभियान, तृतीय चरण में मंडल अध्यक्षों का निर्वचन एवं चतुर्थ चरण में जिला अध्यक्ष के निर्वाचन के साथ 30 या 31 दिसंबर तक संपन्न होगा ।

इसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय कमल कुंज हरदा में जिला अध्यक्ष को लेकर रायशुमारी की गई इस रायशुमारी में उम्मीदवारों ने व्यक्तिगत रूप से उन अपेक्षित कार्यकर्ताओं से संपर्क किया जो इस रायशुमारी हेतु श्रेणीबद्ध किए गए थे, लगभग 37 कार्यकर्ता इस हेतु अपना मत देने के लिए अपेक्षित थे ,खुलकर किसी भी कार्यकर्ता ने अपना नाम निर्देशन नहीं किया जिन कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति नीति एवं संगठन का दायित्व मिलने के साथ कार्य हेतु स्वयं को इस योग्य मानते हैं उन्होंने व्यक्तिगत रूप से अपनी दावेदारी उन अपेक्षित कार्यकर्ताओं के समक्ष प्रस्तुत की इनकी संख्या अनुमानित 20 से 22 रही।

 

- Install Android App -

इस हेतु बैठक का आयोजन किया गया बैठक में भाजपा कार्यालय, हरदा में संगठन पर्व-2024 के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु रायशुमारी बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्ययोजना पर चर्चा की।

 

इस जिलाध्यक्ष चुनाव पर्यवेक्षक जयप्रकाश चतुर्वेदी, जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सिंह यादव, पूर्व मंत्री कमल पटेल ,पूर्व विधायक संजय शाह, पूर्व विधायक मनोहरलाल राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा , गौरीशंकर मुकाती, रमेश पटेल समेत वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

निर्वाचन की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी पर्यवेक्षक एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी तत्पश्चात उन अपेक्षित कार्यकर्ताओं से बंद कमरे में लिखित रूप से तीन नाम की सहमति मांगी गई बंद लिफाफे जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पर्यवेक्षक भोपाल लेकर गए हैं जहां पर प्रदेश नेतृत्व उन पर आपसी सहमति बनाकर आगामी जिला अध्यक्ष के निर्वाचन की विधिवत घोषणा करेगा संगठन का जो क्राइटेरिया था उसमें अध्यक्ष के हेतु मिनिमम उम्र 45 एवं अधिकतम 60 वर्ष निर्धारित की गई थी ,तथा इसमें यह भी स्पष्ट निर्देश था कि किसी भी प्रकार से वह कार्यकर्ता या व्यक्ति जो अपराधिक या किसी ऐसे मामले में हो जो पार्टी गतिविधियों के विपरीत जाता उन्हें किसी भी प्रकार से इस हेतु योग्य नहीं माना जाएगा.

सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की रीति नीति अनुसार अनुशासन का पालन करते हुए अपनी बात उन अपेक्षित कार्यकर्ताओं के समक्ष जाहिर की जो अपनी राय देने हेतु अपेक्षित थे और निर्विघ्न रूप से रायशुमारी का यह कार्य संपन्न हुआ।