jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में कृषि उपज मंडी के पास कार में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू; गैस सिलेंडर मिलने से मची अफ... मध्य प्रदेश में सोना-चांदी के भाव अपडेट: सोने में गिरावट, चांदी के दाम में भी नरमी जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 15 अक्टूबर को, रबी सिंचाई पर होगी चर्चा जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित टिमरनी में गांधी चौक के अस्तित्व को लेकर विवाद, कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन आशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संपन्न, सुरक्षित मातृत्व पर जोर सिराली और खिरकिया क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ 4 प्रकरण दर्ज शासकीय पॉलीटेक्निक हरदा में गूलकाई एआई सॉल्यूशंस का कैंपस ड्राइव आयोजित स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन पुनः आमंत्रित रानापुर में अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा गरमाया, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग से की चर्चा

भोपाल शहर कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यकर्ताओ ने किया विरोध, राहुल गांधी को लिखा खून से पत्र

भोपाल। एमपी में 16 अगस्त को नियुक्त किए गए 71 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्षों की घोषणा के बाद प्रदेशभर के साथ ही राजधानी भोपाल में भी विरोध की लहर तेज होती जा रही हैं। भोपाल कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना मोनू ने बिट्टन मार्केट चौराहे पर राजीव गांधी की प्रतिमा के सामने खून से पत्र लिखकर राहुल गांधी से न्याय की मांग की है।

- Install Android App -

इस दौरान उन्होनें कांग्रेस नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की भोपाल के नए जिला अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना को लेन-देन के जरिए पद दिया गया है। उनका यह भी आरोप है, कि प्रवीण सक्सेना के भाजपा नेताओं से भी संबंध हैं। मोनू सक्सेना ने चेतावनी दी कि यदि उनकी बात नहीं सुनी गई तो वे दिल्ली जाकर राहुल गांधी के सामने आत्मदाह की कोशिश करेंगे। उनका यह भी आरोप है कि वे लंबे समय से कांग्रेस संगठन के लिए सड़को पर उतरकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अब उनकी ही आवाज को दबाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ नेता राहुल गांधी को अंधेरे में रखकर व्यापमं घोटाले के आरोपियों को संगठन में पद दे रहे हैं। गौरतलब है कि भोपाल कांग्रेस के शहर अध्यक्ष के लिये प्रवीण सक्सेना का नाम घोषित किये जाने के बाद से ही मोनू सक्सेना इसका खुलकर विरोध कर रहे है।