jhankar
ब्रेकिंग
लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, इस दिन जारी होगी 34वीं किस्त एमपी में बढ़ने लगी गर्मी: रतलाम सबसे गर्म, तापमान 39 डिग्री के पार रेप का अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, बीजेपी नेता के बेटे पर केस दर्ज कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर मौत बुन्देलखण्डीय कुर्मी क्षत्रिय गौर समाज का त्रैवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न : समाज में व्याप्त कुरीतियों प... Big breaking news सिवनी मालवा : तूफान वाहन नहर में गिरा, आधा दर्जन यात्री घायल सभी खंडवा जिले के । Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 10 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... Harda : पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति को मिली आजीवन कारावास की सज़ा विधानसभा में गलत जानकारी देने पर इंदौर नगर निगम के उपायुक्त सस्पेंड पीएम कुसुम योजना से मध्य प्रदेश में सौर ऊर्जा का विस्तार, किसानों की जमीन पर बनेगी 1000 मेगावाट बिजल...

शराब पीकर हुडदंग करने पर मना किया तो बहन के सामने युवक का गला रेता हुई मौत

मकडाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। शहर में लोगो के हौसले इतने बुलंद हो गये की उन्हे अपराध करते समय पुलिस और कानून का कोई खौफ नही है।शहर मे घर सामने उत्पात कर रहे युवाओ को मना करने पर उन लोगो ने युवक का गला उसकी बहन के सामने रेत दिया

क्या है मामला

शहर के अयोध्या नगर एक्सटेंशन के करीब बस्ती में रहने वाले 28 वर्षीय मनोज चौरे ने शराब पीकर हंगामा कर रहे लड़को को मना करने गया।ये लोग शराब पीकर अश्लील गाने स्पीकर लगाकर बजा रहे थे और एक दुसरे को गंदी-गंदी गालियां देकर शोर मचा रहे थे। उन लोगो की इन आवाजों को सुनकर उसकी गर्भवती बहन और बच्चों की नींद टूट गई। मनोज उन लोगो को समझाने गया था उसके पीछे बहन और बच्चे भी जा पहुचें। बदमाशों ने मनोज को पकड़कर चाकू से उसका गला रेत दिया। बहन और बच्चे घबरा गये। खून में लथपथ मनोज को लेकर 50 मीटर टपकते खून के साथ जैसे तैसे घर पहुंचे और वह मां की गोद में जाकर लेट गया। मां, बहन और बच्चे यह देखकर रोने लगे और थोड़ी ही देर में उसने अपनी मां की गोद में दम तोड़ दिया।घटना के बाद मृतक के परिजनों की अवाज सुनकर लोग एकत्रित हुये । पुलिस को सूचना दी गई तो वे पंचनामा बनवाने उसे अस्पताल ले गए थे।

मनाना था बेटे की छठी हो रहा खुद का अन्तिम संस्कार

- Install Android App -

खुशियाँ पल भर मे मातम में बदल गई। मनोज 7 भाई बहन माता पिता सहित भरा पुरा परिवार मे था। 2 दिसम्बर मृतक के घर बेटा हुआ था उसकी छठी कर लिये मेहमान घर मे एकत्रित हुये थे घटना के बाद उसका अन्तिम संस्कार हो रहा है।

आरोपियो को किया गिरफ्तार

घटना के बाद से मुख्य आरोपी फरार हो गया, जिसे अगले दिन अयोध्या नगर थाना पुलिस ने सुबह विदिशा जिले के ग्यारसपुर से गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, वह अपने घर सागर भागने की फिराक में था, जबकि अन्य दो युवकों को पुलिस ने घर से ही गिरफ्तार किया।

राजू और प्रदीप को मौके से पकड़ लिया था। वहीं फरार प्रहलाद को ग्यारसपुर से पकड़ा। –

एसआई सुदिल देशमुख