jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

अंकों व राशि के आधार पर रंगों का चयन कर मनाएं होली

मकड़ाई समाचार ग्वालियर। रंग हमारे जीवन को खुशनुमा बनाकर जीवन को आनंद और सकारात्मक उर्जा से परिपूर्ण करते हैं। होली के रंग जीवन में उल्लास भरते हैं। और सौभाग्य लेकर आते हैं। राशि के अनुसार रंगों का इस्तेमाल भाग्योदय करा सकता है। रंगो के त्यौहार होली पर इनका इस्तेमाल करने से जीवन में बदलाव कर सकते हैं। बालाजी धाम काली माता मंदिर के ज्योतिषाचार्य डॉ.सतीश सोनी के अनुसार राशि के ग्रह स्वामी के अनुसार रंगों का इस्तेमाल किया जाए, तो जीवन में सुख और सौभाग्य बना रहता है। जिन्हें अपनी जन्म राशि मालूम ना हो उन्हें अपनी जन्म राशि की जन्मतिथि के आधार पर अपने दैनिक जीवन में भी रंगों का प्रयोग करना लाभकारी रहता है। जन्मतिथि के हिसाब से रंगों का चयन करके होली के पर्व को अधिक खुशनुमा बना सकते हैं।

अंकों के आधार पर रंगों का चयन

– जिनकी जन्म तिथि किसी भी माह की 1,10,19, 28 तारीख को है उनको लाल गुलाबी और केसरिया रंग इस्तेमाल करना चाहिए।

– जिनकी जन्म तिथि किसी भी माह की 2,11,20 ,29 तारीख को हुआ है उनके लिए सफेद व क्रीम रंग का प्रयोग करना उचित है।

– जिनकी जन्म तिथि किसी भी माह की 3 ,12, 21, 30 को हुआ है उनके लिए पीला व सुनहरा रंग श्रेष्ठ

– जिनकी जन्म तिथि किसी भी माह की 4,13 ,22, 31 तारीख को हुआ है उनके लिए चटकीले , सिलेटी रंग शुभ

– जिनकी जन्म तिथि किसी भी माह की 5,14,23 को हुआ है उनके लिए हरा, धानी, और फिरोजी रंग उपयुक्त है।

– जिनकी जन्म तिथि किसी भी माह की 6 ,15, 24 तारीख को हुआ है उनके लिए सफेद चमकीला और आसमानी नीला रंग ठीक है।

– जिनकी जन्म तिथि किसी भी माह की 7,16, 25 को हुआ है उनके लिए चमकीला सिलेटी और ग्रे कलर से होली खेलना अच्छा रहेगा।

– जिनकी जन्म तिथि किसी भी माह की 8,17, 26 को हुआ है उनके लिए काला ग्रे नीला रंग शुभ।

– जिनकी जन्म तिथि किसी भी माह की 9 ,18, 27 को हुआ है उनके लिए गुलाबी और नारंगी रंग का चयन किया जाना चाहिए।

भाग्योदय के लिए राशि अनुसार खेले रंग

- Install Android App -

– मेष राशिः लाल गुलाबी एवं नारंगी

– वृषभ राशिः सफेद व क्रीम

– मिथुन राशिः हरा व फिरोजी

– कर्क राशिः सफेद व क्रीम

– सिंह राशिः केसरिया लाल गुलाबी

– कन्या राशिःहरा एवं फिरोजी

– तुला राशिः सफेद व हल्का नीला

– वृश्चिक राशिः नारंगी लाल गुलाबी

– धनु राशिः पीला सुनहरा

– मकर, कुंभ राशिः भूरा सिलेटी ग्रे

– मीन राशिः पीला

घर पर प्राकृतिक जड़ी बूटी और फल पत्तियों को मिलाकर करें रंग तैयार: केसरिया रंग बनाने के लिए पलाश और टेसू के फूलों का उपयोग कर सकते हैं। हल्दी और बेसन को मिलाकर पीला रंग तैयार कर सकते हैं।

प्याज से बना सकते हैं नारंगी रंग: नारंगी रंग बनाने के लिए प्याज को आधा लीटर पानी में उबालें पानी को ठंडा होने के लिए रख दें इस तरह से नारंगी रंग तैयार किया जा सकता है। बही आवला और मेहंदी से हरा रंग और गुड़हल से नीला रंग व चुकंदर से जामुनी रंग तैयार किया जा सकता है।