jhankar
ब्रेकिंग
रन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हरदा में किसान संगठनों की बैठक सम्पन्न एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रस्फुटन शक्ति संचय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने योजनाओं की समीक्षा कर दियें निर्देश गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड...

अजाक्स कार्यालय में किया ध्वजारोहण

मकड़ाई समाचार हरदा। अजाक्स कार्यालय हरदा में जिलाध्यक्ष रमेश मसकोले व महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सीमा निराला द्वारा तिरंगा फहराया गया। सर्वप्रथम अजाक्स जिला कार्यालय हरदा में  उपस्थित सभी लोगों द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर, महान क्रांतिकारी टंट्या मामा, महामानव बिरसा मुंडा, महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर वंदन किया गया व अजाक्स जिलाध्यक्ष रमेश मसकोले व महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सीमा निराला द्वारा ध्वजारोहण किया गया । राष्ट्रीय गीत का गायन किया गया। इसके पश्चात सभी लोग हरदा के अजाक्स थाना चौराहा पहुंचे व चौक पर स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा पर भी उपस्थित सभी पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा माल्यार्पण किया गया। अजाक्स कार्यालय वापस पहुंच कर गणतंत्र दिवस व बाबा साहब के बारे में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा अपने-अपने विचार रखे। 26 जनवरी को ही महान क्रांतिकारी टंटया मामा की जयंती होने से उनके जीवन पर भी जिलाध्यक्ष रमेश मसकोले द्वारा प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर संभागीय सचिव रामचंद्र सावरे, सचिव एस.आर. उमरिया, कोषाध्यक्ष बालाराम आहके, आजीवन सदस्या गुलाब बाई उईके, जी.डी दुधे, हरिराम मंडराई, सुनील उईके, उषा सांवरे,  रेखा रमेश मसकोले, एस. एल. मांडवी, रामविलास सांवरे, संतोष नागवे, सुरेश धुर्वे,  पंकज मेहरा, एस.एल.वर्मा सहित बड़ी संख्या में अजाक्स के पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित थे।