jhankar
ब्रेकिंग
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी अस्थाई पटाखा लाइसेंस के लिए 31 अक्टूबर तक ही किए जा सकेंगे आवेदन हरदा के खेड़ा गांव में मक्के की फसल में लगी आग, दो किसानों को नुकसान

अपने मतदान की गोपनीयता बनाये रखें, ‘‘मतदान हमारा सशक्त अधिकार हैं‘‘

मकड़ाई समाचार बुरहानपुर। खण्डवा संसदीय क्षेत्रान्तर्गत समाविष्ठ विधानसभा क्षेत्र नेपानगर-179 एवं विधानसभा क्षेत्र बुरहानपुर-180 में 30 अक्टूबर, 2021 को लोकतंत्र का महापर्व आयोजित रहा है। जिसमें जिले के मतदाताओं ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का उपयोग बढ-चढ़कर किया। देखने में आया है कि कुछ मतदाताओं द्वारा मतदान के दौरान वोटिंग कम्पाटमेंट में जाने पर अपने मोबाईल के माध्यम से अपनी मतदान करते हुए फोटो ली जा रही है, साथ ही ऐसी फोटो को कई बार मतदाता सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर भी शेयर कर रहे है, जो कि मतदान की गोपनीयता के उल्लघंन की श्रेणी में आता है।

- Install Android App -

अर्थात मतदान कक्ष के अंदर मतदाता द्वारा मोबाईल का इस्तेमाल एवं मतदान करते हुए अपनी फोटो लेना तथा उसे सोशल मीडिया पर शेयर करना मतदान की गोपनीयता के उल्लंघन की श्रेणी में दर्ज है। ऐसे प्रकरण में मतदान की गोपनीयता के उल्लघंन की कानूनी कार्यवाही भी की जा सकती है। अतः सभी मतदाताओं से जिला प्रशासन अपील करता है कि इस तरह की गतिविधियाँ ना करें एवं मतदान की गोपनीयता बनायें रखें।

प्रशासन ने सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी हैं। जिला प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया पर मतदान की गोपनीयता उल्लघंन कर रहे फोटो तथा वीडियों पर कार्यवाही की जा रही है। जिला प्रशासन निरंतर सोशल मीडिया अकाउंट की निगरानी कर रहा है, यदि कोई मतदान गोपनीयता उल्लघंन दृष्टिगोचर होता है तो संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।