jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

अवैध संबंध के विरोध पर कलयुगी बेटे ने घसीट-घसीटकर मारा, राड से सिर पर किया हमला, मां बोली- इतने प्यार से नाम रखा और…

घायल महिला ने बताया कि मेरे बेटे का युवती के साथ अवैध संबंध है

मकड़ाई समाचार बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में अवैध संबंध का विरोध करने पर कलयुगी बेटे ने अपनी मां के साथ मारपीट की। बेटे ने बुजुर्ग मां के सिर पर पानी गर्म करने वाले हीटर से वार प्राणघातक हमला कर दिया। इतना ही नहीं उसे जमीन पर घसीट-घसीटकर पीटा। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Install Android App -

शिकारपुरा थाना क्षेत्र के अक्षरधाम कॉलोनी में रहने वाली 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला मथुरा बाई पर उसी के कलयुगी बेटे ने प्राणघातक हमला कर दिया है। रात करीब 1 बजे जब बुजुर्ग महिला मंदिर से भजन सुनकर घर पहुंची और दरवाजा खोला, जैसे ही दरवाजा खोला तो उसी के 34 वर्षीय कलयुगी बेटे विशाल ने प्राणघातक हमला कर दिया।

घायल महिला मथुरा बाई ने बताया कि मेरे बेटे का युवती के साथ अवैध संबंध है और मैंने उसे कई बार कहा कि तू ये सब मत कर। घर में सुबह 11 बजे से एक युवती आ जाती है। शाम में 6 बजे घर जाती है। घर का सारा काम मुझे करना पड़ता है। उसी युवती के सामने मुझे गंदी-गंदी गालियां देता है, जो मुझसे सहा नहीं जाता। मैं चाहती हूं कि मेरा बेटा मेरा पास ना रहे, वरना मेरा साथ हर बार मारपीट ही करेगा।