jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

आंबेडकर जयंती : आज जन्म स्थली महू में उमड़े हजारों अनुयायी

मकड़ाई एक्सप्रेस महू | बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शुक्रवार को शहर में मानो जनसैलाब उमड़ पड़ा है। आज उनकी 132वीं जयंती मनाई जा रही है। इंदौर के महू में उनकी जन्मस्थली अब डॉ. आंबेडकर नगर के नाम से जानी जाती है। यहां स्मारक पर सुबह से ही लोगों की कतारें लगी हैं। दलितों के लिए संघर्ष करने वाले आंबेडकर के हजारों अनुयायियों का भीम जन्मभूमि स्मारक पर गुरुवार से ही अस्थि कलश के दर्शन के लिए आने का सिलसिला शुरू हो गया था। इस बार यहां 50 हजार से अधिक अनुयायी आने की संभावना है। महू में बाहर से आनेवाले लोगों का स्वागत किया जा रहा है, बाबा साहेब के अनुयायियों के लिए 100 बाय 150 मीटर में टेंट लगाकर भोजनशाला बनाई गई है। शहर के लोग भी जगह-जगह शरबत, छाछ और फल आदि से उनका सत्कार करने में लगे हैं।

- Install Android App -

सेना का बैरक में हुआ था जन्म, वर्ष 1991 में बना स्मारक 
करीब साढ़े 22 हजार वर्गफीट जगह में डॉ. आंबेडकर का स्मारक बना हुआ है। यहां 46 साल पहले तक सेना का बैरक था। बाबा साहेब के पिता रामजी सकपाल सेना में सूबेदार थे और काली पलटन स्थित इसी बैरक में आंबेडकर का जन्म हुआ। 14 अप्रेल 1991 को बाबा साहेब की 100वीं जयंती पर तत्कालीन मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा ने स्मारक का लोकार्पण किया। मुंबई से बाबा साहेब का अस्थि कलश लाया गया। इस साल राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए बड़ी संख्या में नेता भी जुट रहे हैं|