jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना

दलित दूल्हे की बारात बीच में ही रोक, दबंगो ने जमकर बवाल मचाया,बारात में मारपीट,पत्थर बरसाये रास्ते में कांटे बिछाए

गांव में दलित दूल्हे शादी में कुछ लोगों ने जमकर बवाल मचाया, गालियां दी, पत्थर फेंके, पुलिस की गाड़ी के कांच फोड़े, मारपीट करने के साथ ही बारात के रास्ते में कांटे और पत्थर बिछा दिए, ताकि उसकी बारात नहीं निकल पाए|

मकड़ाई एक्सप्रेस  मंदसौर| एक दलित दूल्हे की शादी की बारात क्या निकल गई, कुछ लोगों ने बारात को रोककर रास्ते में पत्थर और कांटे बिछा दिया, गालियां देने के साथ ही कुछ लोगों के साथ मारपीट भी की, पुलिस की गाड़ी के कांच फोड़ दिए, ऐसे में जैसे तैसे दलित दूल्हें की शादी तो हो रही है, लेकिन गांव में मचे बवाल के कारण कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, पुलिस ने इस मामले में करीब 29 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में स्थित गरोठ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पिपलिया राजा में एक सैनिक शादी के लिए अपने गांव आया, उसकी बिंदोली यानी बारात बुधवार रात को निकल रही थी, इसी दौरान गांव के मीणा समाज के एक लडक़े भी बिंदोली निकाल रही थी, इसी बीच कुछ लोगों ने दलित दूल्हे की बारात को बीच में ही रोक दिया और रास्ते मेें पत्थर और कांटे बिछा दिए।

सैनिक दूल्हे की रोकी बारात, ये है पूरा मामला
दरअसल जिस दूल्हे की बारात को रोका गया, उसका नाम अर्जुन पुत्र विनोद मेघवाल जो कि मेघालय में कांस्टेबल सैनिक के पद पर तैनात है, शादी के लिए पिपलिया राजा गांव आया था, उसकी शादी की बारात बुधवार रात को घर से निकलना शुरू हुई थी, इसी दौरान गांव के जीवन पुत्र भगवान लाल मीणा की भी बिंदोली निकल रही थी, ऐसे में मीणा समाज के कुछ लोगों ने रास्ते में पत्थर और कांटे रख दिए थे, वहीं अर्जुन की बारात का विरोध कर गालियां देने लगे, इस दौरान कुछ पत्थरबाजी भी हुई, जिससे भगदड़ मच गई, बाद में कुछ लोग अर्जुन केे घर भी पहुंचे और गालियां देते हुए मारपीट की गई, जिसमें दलित वर्ग के करीब ६ लोग घायल हो गए। वहीं मौजूद पुलिसवालों पर भी पथराव किया गया, पुलिसवालों की गाडिय़ों के कांच भी फोड़ दिए, ऐसे में पुलिस ने करीब २९ लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है, जिसके बाद गुरुवार को पुलिस प्रशासन की तैनाती में दलित सैनिक दूल्हे की बारात निकाली गई। जिसके बाद सैनिक अर्जुन की बरात गरोठ थाना क्षेत्र के गांव लाखाखेड़ी गुरुवार को ही गई।