jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ... कुलहरदा में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल दो माह पहले दी ग... आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प आदिवासियों की जमीन, पट्टे और विकास कार्यों को लेकर सौंपे दो ज्ञापन बानापुरा के खेड़ापति मंदिर में चोरी का 16 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार  हंडिया : सरकारी स्कूल की ऐसी पहल कि बनी ‘सफलता की कहानी’, खेड़ीनीमा विद्यालय का जिले से चयन,,,

आज (31 अक्‍टूबर) नोट करें समय चांद से साक्षात्‍कार का, जाने समय करवाचौथ चांद दीदार का – सारिका घारू

पूर्वी शहरों में पहले मनेगी करवाचौथ तो पश्चिमी शहरो मे चांद करायेगा इंतजार –

आकाश मे इंतजार कराने वाला चंद्रमा आपको अपने घरआंगन या छत से करवाचौथ पर कितने बजे दिखेगा , इसकी गणना आप स्‍वयं सटीक रूप से कर सकती हैं । चंद्रोदय का खगोलविज्ञान बताने नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि आज (31 अक्‍टूबर ) तृतीया तिथी को शाम आप चंद्रोदय का इंतजार करते हुये उसको आपके घर से देखने का समय नोट करे । इसमें 52 मिनिट जोड़कर जो समय आयेगा वह आपके करवाचौथ के चंद्रदर्शन का सटीक समय होगा ।

सारिका ने बताया कि पृथ्‍वी की मासिक परिक्रमा करता चंद्रमा प्रतिदिन लगभग 12 डिग्री आगे बढ़ता रहता है । इस कारण कृष्‍ण्‍पक्ष मे हम पृथ्‍वी के किसी भाग से लगभग 50 मिनिट बाद उस चंद्रमा को देख पाते है । बुधवार करवा चौथ का चंद्रमा मंगलवार उदित चंद्रमा के लगभग 52 मिनिट बाद उदित होगा ।

सारिका ने बताया कि चंद्रोदय होना और आपके घरआंगन से चंद्रदर्शन होना दो अलग-अलग स्थितियां हैं । जरूरी नहीं है कि आपके घर से क्षितिज दिखता हो । देखने के मार्ग में पेड़, मकान आदि अवरोध हो सकते है । इसलिये चंद्रदर्शन का वास्‍तविक समय आप जान सकती हैं आज दिखने जा रहे चंद्र के समय से ।

राष्‍ट्रीय स्‍तर पर करवाचौथ पर चंद्रोदय –

इटानगर 07:11 शाम

गौहाटी 07:22

कोलकाता 07:46

पटना 07:51

वाराणसी 08:00

प्रयागराज 08:05

नई दिल्‍ली 08:15

जबलपुर 08:19

जयपुर 08:26

भोपाल 08:29

इंदौर 08:37

जोधपुर 08:39

बांसवाड़ा 08:41

सूरत 08:54

राजकोट 08:59

द्वारका 09:07

मध्‍यप्रदेश स्‍तर पर करवाचौथ पर चंद्रोदय –

- Install Android App -

सिंगरौली 08:05 शाम

रीवा 08:10

अनूपपुर 08:12

शहडोल 08:13

कटनी 08:15

जबलपुर 08:19

सागर 08:22

छिदवाड़ा 08:26

रायसेन 08:27

भोपाल 08:29

नर्मदापुरम 08:29

इटारसी 08:30

बैतूल 08:31

सीहोर 08:31

हरदा 08:33

उज्‍जैन 08:36

इंदौर 08:37

धार 08:40

खरगौन 08:42

झाबुआ 08:42

बड़वानी 08:43