jhankar
ब्रेकिंग
राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित हरदा में अवैध खनिज रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त पुलिस ड्राइवर फिरोज खान का करोड़ों का साम्राज्य, लोकायुक्त के रडार पर पुलिस रिकॉर्ड में था मृत, युवक 58 घंटे बाद जिंदा मिला कलेक्टर सिद्धार्थ जैन का जिला प्रशासन के अधिकारियों ने किया सम्मान मेरठ सौरभ हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी, जज बोले- अधर्म को सजा देना ही धर्म सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला- धर्म बदलने पर नहीं मिलेगा जाति आरक्षण का लाभ गंगा नदी में डूबी नाव, 13 लोगों की मौत, मृतकों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां यूट्यूबर ध्रुव राठी भारत आए, कानूनी मुश्किलें बढ़ीं - घर पर चस्पा हुआ कोर्ट का समन जानिए एक नौकरी पर निर्भरता क्यों खतरनाक है

आज दिन सोमवार का राशिफल जानिये आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

हरसिंगार के फूलों की महक में इतनी क्षमता होती है कि इससे तनाव दूर हो सकता है. ये आपके जीवन से मानसिक परेशानियों को दूर कर खुशियां भरने की ताकत रखते हैं. अगर घर के आसपास भी ये पेड़ लगा हो तो इसकी सुगंध मात्र से मन को शांति मिली है।
आज का राशिफल :

मेष :-
दूसरे के कामों में अनावश्यक हस्तक्षेप न करें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अधिकारियों के बीच आपका प्रभाव एवं महत्व बढ़ेगा।

वृष :-
व्यावसायिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योजना बन सकती है। गृह उपयोगी वस्तुएं क्रय करेंगे। अज्ञात विरोधियों से नुकसान की आशंका है।

मिथुन
आर्थिक क्षेत्र में सोच-समझकर निर्णय लेना चाहिए। व्यावसायिक कठिनाइयाँ दूर होने की संभावना है। राज्यपक्ष में सफलता मिलने के योग हैं।

कर्क
परिवार में सुखद माहौल रहेगा। रोजगार मिलने के योग हैं। कोई व्यक्ति साझेदारी का प्रस्ताव रख सकता है। लोकप्रियता बढ़ेगी।

सिंह
कारोबार की दिशा में उन्नति होगी। पुराना कार्य चालू होने पर सफलता के योग हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

कन्या
अधूरे कार्य समय से पूरे होने के योग हैं। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें। देनदारी का निपटारा होगा। खरीदी-बिक्री से लाभ होगा।

- Install Android App -

तुला
राजनीतिक उन्नति संभव है। धार्मिक प्रवास के योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। क्रोध पर संयम रखें। भौतिक सुख-सुविधा का योग है।

वृश्चिक
आमदनी में सुधार के साथ सफल यात्रा का योग है। पारिवारिक मामले निपटेंगे। अनावश्यक जोखिम न उठाएं। व्यापार में नए अनुबंध हो सकते हैं।

धनु
व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव आएंगे। अतिरिक्त सतर्कता एवं सूझ-बूझ रखना होगी। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। रचनात्मक काम होंगे।

मकर
अतिरिक्त संयम और संतोष रखना होगा। व्यर्थ के झंझटों से दूर रहने का प्रयास करें। आर्थिक गतिविधियों पर ध्यान दें।

कुंभ
परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। नवीन योजनाएं बनेंगी। वाहन संबंधी सौदा होने के योग हैं। नित्य कर्मों व खानपान पर नियंत्रण रखें।

मीन
ईश्वर में आस्था बढ़ेगी। नौकरी व व्यवसाय में लेन-देन पर सतर्कता बरतना होगी। अनावश्यक व्यय न करें। परिवार की समस्याएं रहेंगी।

ज्योतिष सेवा केन्द्र
ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री
09594318403/09820819501
email.panditatulshastri@gmail.com
www.Jyotishsevakendr.in.net