jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

आटो को बोलेरो ने मारी टक्कर, दो की मौत, आठ गंभीर

प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बिलासपुर के सिम्स रेफर कर दिया

बिलासपुर। मंगलवार की देर रात कोटा क्षेत्र के मझवानी में कंचनपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने आटो को टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सात महिलाओं की स्थिति गंभीर है। घटना की जानकारी होने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी। वहीं, घायलों को उपचार के लिए रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बिलासपुर के सिम्स रेफर कर दिया गया।

मंगलवार को बेलगहना चौकी अंतर्गत शिवतराई में रहने वाली महिलाएं रिश्तेदार के घर छठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्राम बानाबेल गई थीं। कार्यक्रम के बाद महिलाएं गांव लौट रही थीं। कंचनपुर मोड़ के पास बिलासपुर की ओर से जा रही बोलेरो ने महिलाओं से भरी आटो को टक्कर मार दी। टक्कर से आटो सड़क से दूर जाकर पलट गई। इससे दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण वहां पहुंच गए। ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी कोटा पुलिस को दी। इसके बाद डायल 112 वाहन और जिला कांग्रेस के महामंत्री गणेश कश्यप ने अपने वाहन से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। रतनपुर में पांच घायलों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। वहीं, तीन लोगों को सिम्स रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद से आटो चालक फरार है।

- Install Android App -

सोती रही रतनपुर पुलिस

हादसे के बाद घायलों को लेकर अस्पताल जा रहे ग्रामीण रात 11.30 बजे रास्ते में रतनपुर थाने स्र्के और सूचना देने गए। ग्रामीणों ने बताया कि थाने में तैनात जवान सो रहे थे। इसके बाद ग्रामीण वहां से लौट गए। ग्रामीणों के साथ कोटा पुलिस के जवानों ने घायलों के उपचार की व्यवस्था की। एक साथ आठ घायलों के पहुंचने से रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र में भी अफरा-तफरी मच गई थी।

ये हैं घायल

हादसे में शिवतराई में रहने वाली आठ महिलाएं घायल हुई हैं। इनमें से गुलाब बाई, अनिता, भारती, संतोषी, दीप्ति, सोना बाई, मनोज बाई, विमला बाई की स्थिति गंभीर है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स रेफर कर दिया गया है।